व्यक्तिगत स्तर पर परिवर्तन ही समाज और देश में परिवर्तन लाता है – महिला-बाल विकास मंत्री सुश्री भूरिया

भोपाल
महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा है कि “स्वच्छता ही सेवा अभियान पखवाड़ा’’ के समापन अवसर पर स्वच्छता के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश में स्वच्छता क्रांति का रूप ले चुकी है। मनुष्य के स्वभाव में स्वच्छता को बनाये रखने एवं जागरूकता की भावना आत्मसात होना आवश्यक है और इसी वैचारिक परिवर्तन को निरन्तर बनाये रखने का कार्य आने वाली पीढ़ी का है। व्यक्तिगत स्तर पर परिवर्तन ही समाज और देश में परिवर्तन लाता है। स्वच्छता ही सेवा के लक्ष्य को प्राप्त करता है। सुश्री भूरिया झाबुआ में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान पखवाड़े’ के समापन समारोह को संबोधित कर रही थीं।

कलेक्टर सुश्री नेहा मीना ने स्वच्छता ही सेवा अभियान कार्यक्रम में भूमिका निभाने वाले सभी अधिकारी कर्मचारी एवं जमीनी अमले को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जिले की टीम के प्रयासों से ही “मन की बात’’ कार्यक्रम में जिले का उल्लेख किया गया एवं झाबुआ नगर परिषद की टीम को भोपाल में मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित भी किया गया। जिले की टीम के द्वारा किये गये प्रयासों से ही जिले को विभिन्न स्तरों पर मान्यता प्राप्त होती है। इसी तरह भविष्य में भी विभिन्न प्रयासों के माध्यम से नित नई ऊंचाईयो को छूना है।

स्वच्छता ही सेवा अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने पर विभिन्न अधिकारी, कर्मचारी, सामाजिक संगठनो, सफाई मित्रों, टीम सुपर-8 और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और टीबी मुक्त जिले की 68 ग्राम पंचायतों के सरपंचों को उनके प्रयासों के लिये सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

admin

Related Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का ऐलान: पशुपालन योजनाओं से मजबूत होगी किसानों की आर्थिक स्थिति

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में किसानों को पशुपालन के लिए प्रेरित कर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा दे…

सिकल सेल उन्मूलन में शामिल हर नागरिक: राज्यपाल पटेल ने सबका साथ–सबका विकास का महत्व बताया

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन प्रयासों को जन-आंदोलन बनाना होगा। उन्होंने  आहवान करते हुए कहा कि “सबका साथ, सबका विकास” के मूल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?