OnePlus 15s भारत में देगा दस्तक! 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी और लॉन्चिंग की तैयारी पूरी

नई दिल्ली

वनप्‍लस 15 और वनप्‍लस 15R जैसी डिवाइसेज को लॉन्‍च करने के बाद कंपनी अपना एक और स्‍मार्टफोन भारत में पेश करने जा रही है। यह OnePlus 15s होगा, जिसे इंडियन सर्टिफ‍िकेशन प्‍लेटफॉर्म ‘BIS’ पर लिस्‍ट कर दिया गया है। रिपोर्टों के अनुसार, लिस्‍ट हुए स्‍मार्टफोन का मॉडल नंबर CPH2793 है। OnePlus 15s पिछले साल आए OnePlus 13s की जगह लेगा। इस बार कई अपग्रेड इस फोन में दिए जा सकते हैं। 200 मेगापिक्‍सल का कैमरा फोन में देखने को मिल सकता है। इस फोन को 7 हजार एमएएच की बैटरी के साथ पावर्ड किया जा सकता है।

OnePlus 15s का डिस्‍प्‍ले, रिफ्रेश रेट
एक टिप्‍सटर ने OnePlus 15s (ref.) के BIS पर आने की जानकारी दी है। बताया है कि अपकमिंग वनप्‍लस स्‍मार्टफोन में 6.32 इंच का 1.5K ओलेड डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा। यह कर्व्‍ड ना होकर एक फ्लैट डिस्‍प्‍ले होगा, जोकि 165 हर्त्‍ज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कंपनी अपने नए स्‍मार्टफोन को एक कॉम्‍पैक्‍ट डिवाइस के तौर पर लेकर आ रही है। इसे अबतक के सबसे पावरफुल स्‍नैपड्रैगन चिपसेट- Snapdragon 8 Elite Gen 5 से पैक किया जा सकता है।

मेटल फ्रेम के साथ आएगा Oneplus 15s?
ऐसा कहा जा रहा है कि OnePlus 15s में 200 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा मौजूद होगा। यह 50 मेगापिक्‍सल भी हो सकता है। फोन में 50 मेगापिक्‍सल का टेलिफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इसमें अल्‍ट्रावाइड कैमरा मौजूद नहीं होगा। कंपनी मेटल फ्रेम के साथ फोन को लाने वाली है और यह आईपी69 रेटिंग को सपोर्ट करेगा, जो फोन को पानी और धूल से होने वाले नुकसान से बचाएगी। यह फोन 7 हजार एमएएच की बैटरी के साथ आ सकता है। फोन की चार्जिंग क्षमताओं के बारे में अभी जानकारी नहीं है।

कॉम्‍पैक्‍ट स्‍मार्टफोन का बढ़ता ट्रेंड
पिछले साल से ही कॉम्‍पैक्‍ट स्‍मार्टफोन्‍स का मार्केट भारत में बढ़ रहा है। गूगल, वनप्‍लस, वीवो और ऐपल प्रमुख कंपनियां हैं, जो इस सेग्‍मेंट में जोर लगा रही हैं। इस साल हमने आईफोन 16ई, वनप्‍लस 13एस, वीवो एक्‍स200FE जैसी डिवाइसेज को इस प्राइस कैटिगरी में लॉन्‍च होते हुए देखा। अब वनप्‍लस 15एस एक बार फ‍िर से कॉम्‍पैक्‍ट स्‍मार्टफोन सेगमेंट में हलचल मचा सकता है। यह नए साल में लॉन्‍च किया जा सकता है।

admin

Related Posts

गूगल का ‘जीरो डे’ अलर्ट, 3.5 अरब लोग खतरे में, तुरंत करें यह कदम

नई दिल्ली टेक्नोलॉजी जगत की दिग्गज कंपनी Google का क्रोम ब्राउजर दुनियाभर में पॉपुलर है और भारत समेत दुनियाभर में इसके 3.5 अरब से ज्यादा यूजर हैं. अब अधिकतर यूजर्स…

AC खरीदने का सही मौका! Flipkart-Amazon पर 1.5 टन AC पर तगड़ी छूट, Voltas और Godrej की डील्स हिट

नई दिल्ली गर्मी का मौसम शुरू होने ही वाला है और अब एयर कंडीशनर की डिमांड भी तेजी से बढ़ने वाली है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर या…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव