एक दशक बाद फिर शुरू होगा एक साल का B.Ed कोर्स, नए नियम लागू

नई दिल्ली

टीचिंग लाइन में जाने की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए गुड न्यूज है। जल्द ही आपको बीएड करने के लिए लंबा कोर्स नहीं करना होगा। आप एक साल में ही बीएड पूरा कर सकेंगे। जैसे अब से 10 साल पहले तक हुआ करता था। फिर से वैसी ही नीति शुरू करने की योजना तैयार की गई है।बस इस बार कुछ शर्तें लागू की जाएंगी। नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

कुछ नई शर्तों के साथ 10 वर्षों के बाद एक साल का B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन) कोर्स फिर से शुरू होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सिफारिशों को लागू करते हुए देश में ग्रैजुएशन लेवल पर चार साल का कोर्स पहले ही लागू किया जा चुका है।

कौन कर सकता है एक साल का बीएड?

एक साल का बीएड कोर्स वे छात्र कर पाएंगे, जिन्होंने या तो चार साल की ग्रैजुएशन की होगी या फिर पोस्ट ग्रैजुएशन के बाद वे इस कोर्स के लिए एलिजिबिल होंगे। नैशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (एनसीटीई) की बीते शनिवार को हुई गवर्निंग बॉडी की बैठक में एक साल की बीएड समेत टीचिंग कोर्स को लेकर और भी कई बड़े फैसले लिए गए हैं।

NCTE के चेयरमैन प्रो. पंकज अरोड़ा ने बताया कि गवर्निंग बॉडी के नए रेगुलेशंस-2025 लाने की भी मंजूरी दी गई है। ये नए रेगुलेशन, 2014 के रेगुलेशंस की जगह लेंगे।

4 Year ITEP स्पेशलाइज्ड स्ट्रीम को भी मंजूरी

प्रो. पंकज अरोड़ा के मुताबिक, '4 साल का इंटीग्रेटिड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) अभी भारत के 64 शिक्षा संस्थानों में चल रहा है। जहां पर छात्र अपनी पसंद के विषय में बीएड करते हैं। अब आईटीईपी योगा एजुकेशन, ITEP फिजिकल एजुकेशन, ITEP संस्कृत, ITEP परफॉर्मिंग आर्ट एजुकेशन जैसे स्पेशलाइज्ड स्ट्रीम्स जोड़े जाएंगे। आईटीईपी एक चार वर्षीय दोहरी समग्र स्नातक डिग्री (डुअल इंटीग्रेटेड ग्रेजुएशन डिग्री) है, जो अभी बीए-बीएड, बीकॉम- बीएड और बीएससी-बीएड में दी जाती है।

admin

Related Posts

पावर सेक्टर को लेकर पीएम मोदी का विजन, ग्लोबल निवेशकों से भारत में निवेश का आग्रह

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वैश्विक निवेशकों से भारत के बिजली क्षेत्र में 'उत्पादन, निवेश, नवाचार और विस्तार' करने का आह्वान किया। राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित 'भारत…

मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा: गैस प्लांट हमले पर मैक्रों सक्रिय, ईरान बोला– बेहद दुखद घटना

तेहरान ईरान में सैन्य संघर्ष को 20 दिन हो गए हैं। 19वें दिन इजरायल ने पार्स गैस फील्ड को निशाना बनाया, जिसके जवाब में ईरान ने कतर के गैस प्लांट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 3 views
AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान