कोटा में JEE की कर रहा था तैयारी, 24 घंटे में दूसरे ने लगाई फांसी, छात्रों के सुसाइड के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे

कोटा
शिक्षा नगरी कोटा में छात्रों के सुसाइड के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। लगातार एक के बाद एक होते स्टूडेंट सुसाइड से कोटा की छवि पर असर साफ तौर पर देखा को मिल रहा है। शहर के जवाहर नगर इलाके में एक और स्टूडेंट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र मनन जैन बूंदी जिले का निवासी था जो की कोटा में रहकर 12वीं कक्षा की पढ़ाई के साथ में जेईई की भी पढ़ाई कर रहा था। छात्र के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया है। वहीं छात्र के परिजन भी कोटा पहुंच चुके हैं।

एक दिन पहले उड़ीसा के छात्र ने किया था सुसाइड
कोटा में 24 घंटे के अंदर यह दूसरा सुसाइड का मामला सामने आया है। इसके पहले उड़ीसा निवासी अभिजीत गिरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिनके परिजन के कोटा पहुंचने पर शनिवार को पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। अभिजीत गिरी कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। छात्र के भाई का कहना है कि कोटा में पढ़ाई का माहौल अच्छा है लेकिन बीते कुछ दिनों से जिस तरह से सुसाइड की घटनाएं सामने आ रही है, उसपर प्रशासन को ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

अब तक चार छात्रों ने कोटा में किया सुसाइड
कोटा में पढ़ाई के माहौल के बीच मानसिक तनाव भी स्टूडेंट में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। साल 2025 के जनवरी माह में ही अब तक चार छात्रों ने सुसाइड किया है। जिसमें तीन जेईई की तैयारी कर रहे थे। वहीं एक नीट का स्टूडेंट शामिल है। इन छात्रों में मानसिक तनाव देखा गया है। एक छात्र के पास मिले सुसाइड नोट में उसने माता-पिता की उम्मीद पर खरा नहीं उतरने की बात लिखी है। इससे साफ पता लगता है कि बच्चों पर मानसिक तनाव बढ़ता जा रहा है।

admin

Related Posts

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 8वें वेतन आयोग का रास्ता साफ

जयपुर राजस्थान सरकार ने बजट 2026 में सरकारी कर्मचारियों और ग्रामदानी किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बताया कि आठवें वेतन आयोग के…

राजस्थान का बजट 2026-27: युवाओं के लिए लोन, सौर ऊर्जा विकास और जल सुविधा योजनाओं पर जोर

जयपुर  राजस्थान की उप-मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने राज्य के 2026-27 के बजट में गांव और शहर की आबादी को नल का पानी देने के लिए 6,800 करोड़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 2 views
सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 0 views
सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 3 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 1 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 3 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!