पीछे से आ रहे ट्रक से कुचलकर एक की मौत दो घायल, छत्तीसगढ़-कवर्धा में दो बाइकों की टक्कर से सड़क पर गिरा अधेड़

कवर्धा/कबीरधाम.

कबीरधाम जिले में सड़क हादसे में एक की मौत और दो लोग घायल हो गए। ये हादसा कवर्धा से बिलासपुर सड़क पर ट्रांसपोर्ट नगर के पास देर रात 11 से 11.30 के बीच हुआ है। दो बाइक आपस में टकरा गई। इसमें एक बाइक में पीछे में सवार व्यक्ति सड़क में गिर गया। इसके ठीक पीछे से आ रहे ट्रक में कुचला गया। इससे उसकी मौत हो गई है।

यह हादसा इतना खतरनाक था कि मृतक के शरीर के कई हिस्से टुकड़ों में विभाजित हो गया। पुलिस ने एक-एक कर शव के टुकड़ों को उठाया। वहीं दोनों बाइक के टक्कर से दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। मृतक कवर्धा का रहने वाला है। आज रविवार को जिला अस्पताल में शव का पीएम किया गया। इस मामले में सिटी कोतवाली थाना कवर्धा ने मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है। बता दे कि जिस जगह पर हादसा हुआ है, वहां आए दिन सड़क हादसे हो रहे है। पूर्व में भी इसी सड़क पर बाइक सवार युवक ट्रक के नीचे आ गए थे। इससे दोनों की मौत हो गई थी। कबीरधाम जिले में वर्ष 2024 सड़क हादसा के हिसाब से ठीक नहीं जा रहा है। इस साल नवंबर माह तक पूरे जिले के सड़क हादसे में 130 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकांश मौत बाइक सवार की हुई। एक भी मामले में बाइक सवार हेलमेट नहीं पहना था। शनिवार देर रात को  हुए हादसे में भी बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।

admin

Related Posts

शारदा घाट अखड़ार के पास हुआ सड़क हादसा

बिलासपुर उमरिया जिले के बिलासपुर तहसील अंतर्गत शारदा घाट अखड़ार के पास सड़क हादसा हो गया है। रिश्तेदारों के घर से लौट रहा परिवार ऑटो में सवार था।तभी पीछे से…

असम से जंगली भैंसा लाकर मध्यप्रदेश के वनों में बसाने पर हुई गहन च

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में पर्यटन क्षेत्र के विकास, रिजर्व फॉरेस्ट के विस्तार और वन्य जीव संरक्षण की असीम संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 1 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

टीम इंडिया के सितारे चमके — सूर्या टॉप-5 के करीब, ईशान की लंबी उड़ान, ऑलराउंडर ताज पाकिस्तान के नाम

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
टीम इंडिया के सितारे चमके — सूर्या टॉप-5 के करीब, ईशान की लंबी उड़ान, ऑलराउंडर ताज पाकिस्तान के नाम

ट्रिगर दबेगा, तिरंगा लहराएगा! एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड के लिए तैयार भारतीय पिस्टल शूटर

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 1 views
ट्रिगर दबेगा, तिरंगा लहराएगा! एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड के लिए तैयार भारतीय पिस्टल शूटर

खिलाड़ियों का करियर दांव पर क्यों? बहिष्कार मुद्दे पर कपिल देव ने पाकिस्तान को दिखाया आईना

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 1 views
खिलाड़ियों का करियर दांव पर क्यों? बहिष्कार मुद्दे पर कपिल देव ने पाकिस्तान को दिखाया आईना

सांसें थाम देने वाला अंत, हैवर्ट्ज के लेट गोल से आर्सेनल काराबाओ कप फाइनल में

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 1 views
सांसें थाम देने वाला अंत, हैवर्ट्ज के लेट गोल से आर्सेनल काराबाओ कप फाइनल में

टीमवर्क और परफॉर्मेंस पर जोर: डेविस कप में जीत का फॉर्मूला बताकर बोले कप्तान रोहित राजपाल

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 1 views
टीमवर्क और परफॉर्मेंस पर जोर: डेविस कप में जीत का फॉर्मूला बताकर बोले कप्तान रोहित राजपाल