बांग्लादेश में एक बार फिर इस्कॉन मंदिर को निशाना बनाया गया है और इसमें आग लगा दी, जलकर खाक हुईं मूर्तियां

ढाका
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार और मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाएं अब आम हो गई हैं। बांग्लादेश में एक बार फिर इस्कॉन मंदिर को निशाना बनाया गया है और इसमें आग लगा दी गई। इस्कॉन कोलकाता के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने मीडिया को बताया कि शनिवार तड़के ही एक इस्कॉन में आग लगा दी गई। आग की वजह से भगवान कृष्ण की मूर्ति तक जल गई। उन्होंने बताया कि इस्कॉन के एक सेंटर को भी निशाना बनाया गया है।

उन्होंने कहा, बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार थम नहीं रहा है। हम इसको लेकर बेहद दुखी हैं। उन्होंने कहा कि सुबह 2 से तीन बजे के बीच ही मंदिरों मे तोड़फोड़ और आगजनी की गई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर कहा, बांग्लादेश में इस्कॉन नामहाट सेंटर को आग लगा दी गई। श्री लक्ष्मी नारायण की मूर्ति जल गई। यह मंदिर ढाका में है।

दास ने कहा, सुबह 2 से तीन बजे के बीच ही उपद्रिवियों ने नामहाट संघ के तहत आने वाले राधा कृष्ण मंत्रि और महाभाग्य लक्ष्मी नारायण मंदिर में आगलगा दी। मंदिर के टिन शेड को हटाकर पहले पेट्रोल डाला गया और फिर आग लगा दी गई। बता दें कि बांग्लादेश में इस्कॉन पुजारी चिन्मय दास की गिरफ्तारी के बाद भारत में पहले से ही आक्रोश व्याप्त है। पश्चिम बंगाल में भी इसका विरोध हो रहा है। चिन्मय दास पर राजद्रोह का आरोप लगाकर गिरफ्तार किया गया था।

इस्कॉन ने पहले भी दावा किया था कि बांग्लादेश में उसके कई केंद्रों और मंदिरों को जबरन बंद करवा दिया गया है। दास ने बांग्लादेश के इस्कॉन पुजारियों को यह भी सलाह दी थी कि खुद को बचाने के लिए वे भगवा वस्त्र पहनना छोड़ दें। माथे पर तिलक ना लगाएं और तुलसी की माला को भी छिपाकर रखें। यह मामला संसद में भी उठा। संसद में सरकार से अपील की गई कि बांग्लादेश में हिंदुओं की हिफाजत के लिए कोई कदम उठाया जाए।

admin

Related Posts

नेपाल की जनता को झटका: संकट के कारण सरकार ने हफ्ते में दो दिन छुट्टी की घोषणा

नेपाल पड़ोसी देश नेपाल इस वक्त एक गंभीर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार हो रही भारी गिरावट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे…

एअर इंडिया का बड़ा फैसला: इजरायल उड़ानें स्थगित, यात्रियों की चिंता बढ़ी

नई दिल्ली पश्चिम एशिया में चल रही जंग के बीच एअर इंडिया ने इजरायल के लिए अपनी उड़ानें 31 मई तक निलंबित कर दी हैं। अधिकांश प्रमुख एयरलाइनों ने तेल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 4 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?