गाबा टेस्ट में एक बार फिर ऋषभ पंत से उम्मीद रहेगी कि तीसरे टेस्ट मैच में ऋषभ पंत एक बड़ी पारी खेलें।

गाबा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है। इस टेस्ट सीरीज में अब तक दो टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें दोनों टीमों ने एक-एक मुकाबला अपने नाम किया है। जिसके चलते अभी यह सीरीज बराबरी पर है। 14 दिसंबर से इस सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। वही इस टेस्ट मैच में भारत के दो खिलाड़ी बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। ऋषभ पंत और मोहम्मद सिराज के पास इस टेस्ट मैच में रिकॉर्ड बनाने का शानदार मौका रहेगा।

दरअसल गाबा क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला टेस्ट मैच दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भारतीय टीम इस टेस्ट मैच को जीत का सीरीज में बढ़त बनाने की कोशिश करेगी। यह टेस्ट मैच 14 से 18 दिसंबर तक खेला जाएगा।

ऋषभ पंत कर सकते हैं कमाल

वहीं गाबा में होने वाले इस टेस्ट मैच में ऋषभ पंत के पास एक शानदार मौका रहेगा। दरअसल ऋषभ पंत इस मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। अगर ऋषभ 63 और रन बना लेते हैं, तो वह गाबा के मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। बता दें इससे पहले पंत ने 2021 में गाबा क्रिकेट ग्राउंड पर एक शानदार पारी खेली थी। उन्होंने 138 गेंद पर 89 रनों की पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई थी। ऐसे में एक बार फिर ऋषभ पंत से उम्मीद रहेगी कि तीसरे टेस्ट मैच में ऋषभ पंत एक बड़ी पारी खेलें।

मोहम्मद सिराज के पास भी शानदार मौका

इसके साथ ही 14 दिसंबर से खेले जाने वाले इस टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज के पास भी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका रहेगा। मोहम्मद सिराज ने गाबा में अभी एक टेस्ट मैच खेला है। जिसकी दो पारियों में उन्होंने 6 विकेट अपने नाम किए है। मोहम्मद सिराज अगर तीन विकेट और अपने नाम कर लेते हैं, तो गाबा में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। अभी यह रिकॉर्ड ईरापल्ली प्रसन्ना के नाम दर्ज है। उन्होंने दो मैच में कुल 8 विकेट अपने नाम किए थे।

admin

Related Posts

IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

नई दिल्ली भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर छाया सस्पेंस अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। जिस मैच को लेकर बॉयकॉट करने की बात की गई थी, उसी पर अब पाकिस्तान क्रिकेट…

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2025-26 सीजन (1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026) के लिए सीनियर पुरुष और महिला खिलाड़ियों के वार्षिक अनुबंधों की घोषणा कर दी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 3 views
IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज