रुझानों पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि यह जनता का फैसला नहीं है बल्कि कुछ तो गड़बड़ है

मुंबई

महाराष्ट्र चुनाव के रुझानों में महायुति की जबरदस्त वापसी को लेकर उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. ताजा रुझानों में 221 सीटों पर महायुति आगे चल रही है जबकि अघाडी केवल 55 सीटों पर आगे है. इन रुझानों पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि यह जनता का फैसला नहीं है बल्कि कुछ तो गड़बड़ है.

उन्होंने कहा कि महायुति ने पूरी मशीनरी को कब्जे में लिया. इस राज्य की जनता बेईमान नहीं है. शिंदे के सारे उम्मीदवार कैसे जीत सकते हैं?

संजय राउत ने कहा, 'दो दिन पहले गौतम अडानी के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में एक अरेस्ट वारंट निकला. रिश्वत का केस है 2 हजार करोड़ का, उसमें भाजपा की पोल खुल गई. उस पर से ध्यान हटाने के लिए ये पूरा एक कपट कारिस्तानी हुई है, उसकी तैयारी पहले से चल रही थी. महाराष्ट्र गौतम अडानी की जेब में जा रहा है, मुंबई अडानी की जेब में जा रहा है, हमने विरोध किया कि अडानी राष्ट्र नहीं होने देंगे. इस प्रकार के नतीजे के राज्य पर लादे गए हैं.'

ये फैसला जनता का नहीं है- राउत

संजय राउत ने कहा, 'इस प्रकार के नतीजे महाराष्ट्र के ऊपर लादे गए हैं. महाराष्ट्र की जनता का मन हमें मालूम है ये हो ही नहीं सकता है. लाडकी बहन योजना को लेकर किए गए सवाल पर राउत ने कहा, 'यहां लाडले भाई हैं, लाडले नाना जी हैं, लाडले दादा जी हैं. सब कुछ लाडले हैं यहां. हमको मालूम है कि यहां क्या है, ये जो निर्णय आया है वो जनता का नहीं है.'

उन्होंने कहा कि शिंदे के सारे उम्मीदवार कैसे जीत रहे हैं. राउत ने कहा, 'लोकसभा के दो चुनाव 2014 और 2019 में मोदी और शाह ने यही किया था कि विपक्ष का नेता कांग्रेस को नहीं मिलना चाहिए, इस बार वही रणनीति इन्होंने महाराष्ट्र में अपनाई है कि विधानसभा में कोई विपक्ष का नेता नहीं रहेगा, ये हमेशा बीजेपी की रणनीति रही है.'

admin

Related Posts

तमिलनाडु ओपिनियन पोल में बड़ा उलटफेर: इंडिया ब्लॉक का किला ढहने की संभावना, BJP गठबंधन को बड़ी बढ़त

चेन्नई  तमिलनाडु की राजनीति हमेशा से ही रोमांचक और अनिश्चित रही है. 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों से ठीक पहले वोटवाइब के वोट ट्रैकर ओपिनियन पोल ने एक…

हाई कोर्ट में निर्मला सप्रे का जवाब- मैं कांग्रेस में हूं, 9 अप्रैल को स्पीकर के सामने पक्ष रखने के लिए तैयार नेता प्रतिपक्ष सिंघार

 जबलपुर  हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा व न्यायमूर्ति विनय सराफ की युगलपीठ के समक्ष मंगलवार को बीना विधायक निर्मला सप्रे के विरुद्ध नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की याचिका…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 3 views
लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 1 views
IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर