संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुए बवाल पर कहा कि उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कपिल मिश्रा

नई दिल्ली
दिल्ली के भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने संभल जिले में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुए बवाल पर कहा कि उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दंगों से न अयोध्या रुकी है और ना ही संभल रुकेगा। संभल घटना पर दिल्ली भाजपा नेता ने कहा है कि कोर्ट का आदेश है, सर्वे होगा और सच सामने आएगा। उसके बाद जो होना चाहिए वह भी होगा। जो करोड़ों लोग जिस चीज़ की प्रतीक्षा में उसका निर्माण भी वहां होगा। अगर कोई सोचता है कि वे पत्थर फेंककर, गुंडागर्दी करके या दंगे कराकर अदालत के आदेश या लाखों लोगों की आस्था को रोक सकते हैं, तो वे गलतफहमी में हैं। संभल में एक अत्याचार हुआ था। अब उसे अत्याचार को दूर करने का समय आ गया है। मुझे लगता है कि न्याय की दृष्टि से कानून की दृष्टि से जो आदेश आया है उसका पालन होना चाहिए।

संभल में दंगा करने की कोशिश की जा रही है। इस पर भाजपा नेता ने कहा है कि दंगों से न अयोध्या रुकी है और ना ही संभल रुकेगा, दंगों से ना काशी मथुरा रुका है। कानून अपना काम करेगा संभल में लोगों की जो आस्था है। वह सत्य वैज्ञानिक आधार पर सच सामने आएगा वह सच है जो वहां पर पहले था दोबारा बनेगा यह भी सत्य है, मुझे लगता है कुछ लोग जरूर उत्पाद करने की कोशिश करेंगे। लेकिन योगी आदित्यनाथ उनका इलाज कर देंगे।

शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुए बवाल पर कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पथराव किया था। जानकारी के अनुसार, जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान स्थिति बिगड़ गई और हिंसा फैल गई। मौके पर संभल के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौजूद थे, लेकिन फिर भी माहौल बिगड़ता चला गया। पुलिस द्वारा किए जा रहे सर्वे के खिलाफ स्थानीय लोगों ने रोष जताया। इसी बीच, हिंसक झड़पें शुरू हो गईं।

भीड़ ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया और साथ ही फायरिंग भी की गई। इस बीच, पुलिस को खुद को बचाने और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। फायरिंग और पथराव के बीच पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिससे पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

admin

Related Posts

दिल्ली की राजनीति गरमाई: AAP का आरोप– 200 रुपये की पुड़िया बांटकर कराए जा रहे अपराध, CM रेखा गुप्ता पर निशाना

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बड़ा आरोप लगा दिया है। पार्टी का कहना है कि दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता…

केजरीवाल की मांग पर हाई कोर्ट सख्त, जज स्वर्ण कांता शर्मा को हटाने से किया इनकार

नई दिल्ली दिल्ली हाई कोर्ट ने शराब घोटाला मामले में जज बदलने वाली अरविंद केजरीवाल की मांग ठुकरा दी। केजरीवाल ने मामले में सुनवाई कर रहीं जज स्वर्ण कांता शर्मा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान