हाई कोर्ट के आदेश पर नालासोपारा में 34 अवैध इमारतों पर चला बुलडोजर

पालघर
महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा में हाई कोर्ट के आदेश पर गुरुवार को 34 अवैध इमारतों को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान इलाके में पोकलेन, जेसीबी और सुरक्षाबलों के 400 जवान तैनात थे। जिले के नालासोपारा पूर्व की अग्रवाल नगरी स्थित लक्ष्मी नगर में डंपिंग ग्राउंड और एसटीपी के लिए आरक्षित जमीन पर 41 अवैध इमारतें खड़ी कर ली गई थीं। हाई कोर्ट के आदेश और सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप से इनकार के बाद वसई विरार शहर महानगरपालिका ने सात इमारतों को पहले ही गिरा दिया था। शेष 34 इमारतों को गुरुवार को ध्वस्त किया गया।

मौके पर तैनात एसीपी उमेश माने पाटील ने बताया, "हाईकोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार महानगर पालिका के तहत अवैध इमारतों के तोड़े जाने की कार्रवाई आज हो रही है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 50 पुलिस के जवानों का तैनात किया गया है। इसमें पुलिस के बड़े अधिकारी और कांस्टेबल भी हैं। महाराष्ट्र सुरक्षाबल के जवान भी मौजूद हैं।"

वसई विरार शहर महानगरपालिका के सहायक आयुक्त मोहन संखे ने बताया, "इसके पहले सात अवैध इमारतों को तोड़ा जा चुका है, बाकी 34 अवैध इमारतों पर आज कार्रवाई हो रही है। अवैध इमारतों को गिराने के लिए पोकलैंड, जेसीबी और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए 400 जवानों की तैनाती की गई है।"

उल्लेखनीय है कि कोर्ट द्वारा हाल में महानगर पालिका को सभी 41 अवैध इमारतों को तोड़ने का आदेश जारी करने के बाद राजनीतिक बयानबाजी देखने को मिली थी। विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी के नेता इस कार्रवाई पर सत्ताधारी महायुति सरकार को घेर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई से 41 इमारतों में रहने वाले लगभग दो हजार परिवारों पर असर पड़ेगा।

admin

Related Posts

राहुल गांधी ने अविश्वास प्रस्ताव पर साइन नहीं किया, कांग्रेस ने बताई वजह

 नई दिल्ली विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है. अब विपक्षी ने लोकसभा सेक्रेटरी जनरल को बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव सौंप दिया…

बांग्लादेश प्रधानमंत्री चुनाव से पहले सर्वे का खुलासा: भारत विरोधी जमात की हालत और भविष्य

ढाका  बांग्लादेश में आम चुनाव से पहले माहौल काफी गर्म हैं। इस बार बांग्लादेश में भारत विरोधी ताकतें भी चुनाव में पूरा जोर लगा रही हैं। वहीं अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 1 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला