दीपावली के अवसर पर राज्यमंत्री अचानक एक मिठाई की दुकान पहुंचीं, बनाई जलेबी, लोगों का मुंह मीठा किया

 सतना

मध्य प्रदेश के सतना में प्रदेश सरकार की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में वह जलेबी बनाती दिखाई दे रही हैं. उन्होंने जलेबी बनाने के बाद वहां पर मौजूद लोगों का मुंह भी मीठा कराया. बताया जा रहा है कि बागरी शुक्रवार को सिंहपुर मंडल के मेढ़कानी के दौरे पर पहुंचीं थी.

जलेबी का स्वाद चखाया

दीपावली के अवसर पर क्षेत्र भ्रमण पर पहुंची राज्यमंत्री अचानक एक मिठाई की दुकान जा पहुंचीं. हलवाई जलेबियां तल रहा था. तभी उन्होंने जलेबी बनाने वाला कपड़ा पकड़ लिया और इसके बाद जलेबी बनाने लगीं. जलेबी तलने के बाद उन्होंने अपनी बनाई जलेबी एक महिला और हलवाई को भी चखाई. इसके अलावा कई कार्यकर्ता भी राज्यमंत्री की बनाई गई जलेबी का स्वाद चखा.

जिस मेढ़कानी गांव में राज्यमंत्री  बागरी ने जलेबियां तली वह रैगांव विधानसभा का हिस्सा है. प्रतिमा बागरी यहीं से विधानसभा चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बनीं और राज्यमंत्री के पद तक पहुंचीं.

कुछ दिन पहले सीएम ने बनाई थी चाय

राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने जलेबी बना कर सुर्खियां बटोरी जबकि इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सतना जिले के दो दिनी प्रवास के दौरान चाय बनाते हुए दिखाई दिए थे.चित्रकूट के परिक्रमा मार्ग पर उन्होंने एक महिला दुकानदार के आग्रह पर चाय बनाई थी. सीएम मोहन यादव का यह अंदाज खूब वायरल हुआ था.वहीं अब प्रतिमा बागरी भी चर्चा के केंद्र में हैं.

admin

Related Posts

टीईटी 2018 के अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नियुक्ति की याचिका 7 साल बाद खारिज

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2018 उत्तीर्ण दो महिला अभ्यर्थियों की याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि याचिकाकर्ताओं ने सात…

पं. प्रदीप मिश्रा ने कुबेरेश्वर धाम में किया होलिका दहन, शहर में जलीं 100 से ज्यादा होलिकाएं

सीहोर  उत्साह, उमंग और आस्था के रंगों से सराबोर सीहोर में होलिका दहन का पर्व भक्ति और परंपरा के संग मनाया गया। कुबेरेश्वर धाम में पंडित प्रदीप मिश्रा ने मंत्रोच्चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सेमीफाइनल में पहुंचने का रिकॉर्ड: ICC इवेंट्स में भारत ने फिर दिखाया दम

  • By admin
  • March 2, 2026
  • 1 views
सेमीफाइनल में पहुंचने का रिकॉर्ड: ICC इवेंट्स में भारत ने फिर दिखाया दम

गंभीर का चौंकाने वाला खुलासा: सैमसन के 97 रन नहीं, इन दो चौकों ने पलटा खेल

  • By admin
  • March 2, 2026
  • 2 views
गंभीर का चौंकाने वाला खुलासा: सैमसन के 97 रन नहीं, इन दो चौकों ने पलटा खेल

युवाओं को मिलेगा दिग्गजों का साथ, कुंबले-जहीर-हरभजन करेंगे नई प्रतिभाओं को तैयार

  • By admin
  • March 2, 2026
  • 2 views
युवाओं को मिलेगा दिग्गजों का साथ, कुंबले-जहीर-हरभजन करेंगे नई प्रतिभाओं को तैयार

वेस्टइंडीज पर जीत के बाद बुमराह बोले—यह रहा टर्निंग पॉइंट, संजू सैमसन पर चुप्पी

  • By admin
  • March 2, 2026
  • 2 views
वेस्टइंडीज पर जीत के बाद बुमराह बोले—यह रहा टर्निंग पॉइंट, संजू सैमसन पर चुप्पी

वर्ल्ड कप में भारत से हार के बाद पाकिस्तान के हर खिलाड़ी पर 50 लाख का जुर्माना, नकवी के बयान ने मचाई हलचल

  • By admin
  • March 2, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप में भारत से हार के बाद पाकिस्तान के हर खिलाड़ी पर 50 लाख का जुर्माना, नकवी के बयान ने मचाई हलचल

संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 2 views
संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत