पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल की पहल से 69.09 करोड़ की लागत से लरंग साय चौक-रामानुजगंज मार्ग का होगा फोरलेन चौड़ीकरण

रायपुर

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल की पहल पर लरंग साय चौक से रामानुजगंज मार्ग तक 6.38 किलोमीटर सड़क के फोरलेन चौड़ीकरण निर्माण कार्य के लिए     69.09 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने जा रही है।

इस स्वीकृति के लिए पर्यटन मंत्री  राजेश अग्रवाल ने क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री  अरुण साव तथा वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी जी के प्रति आभार व्यक्त किया है। मंत्री  राजेश अग्रवाल ने कहा कि इस मार्ग के फोरलेन होने से क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन में उल्लेखनीय सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने आगे कहा कि यह सड़क केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि क्षेत्रीय विकास की धुरी बनेगी। इससे व्यापार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और अधिक सुगम होगी तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क मजबूत होगा।

 अग्रवाल ने आगे कहा कि राज्य सरकार आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है और सरगुजा क्षेत्र के समग्र विकास हेतु निरंतर कार्य कर रही है। इस सड़क के उन्नयन से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि निवेश और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

मंत्री  अग्रवाल ने संबंधित विभाग को शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं, ताकि निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि विकास कार्यों का लाभ सीधे आम नागरिकों तक पहुंचे। इस सड़क के फोरलेन में परिवर्तित हो जाने से सरगुजा जिले में आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र की आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा प्राप्त होगी। क्षेत्र की जनता ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

admin

Related Posts

फिल्म के जरिए युवाओं को संदेश: महिला बाल विकास मंत्री बोलीं—सीखें और आगे बढ़ें

रायपुर महिला बाल विकास मंत्री ने प्रथम दिवस देखी फिल्म, युवाओं से की प्रेरणा लेने की अपील राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की प्रेरक यात्रा पर बनी फिल्म ‘शतक’…

आकांक्षा प्रोजेक्ट के तहत 35 युवा रोजगार हेतु चेन्नई रवाना

रायपुर आकांक्षा प्रोजेक्ट के तहत 35 युवा रोजगार हेतु चेन्नई रवाना नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचान रखने वाले सुकमा जिले से आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ब्रिटिश स्टार Keely Hodgkinson ने 800 मीटर इंडोर में रचा नया कीर्तिमान

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 1 views
ब्रिटिश स्टार Keely Hodgkinson ने 800 मीटर इंडोर में रचा नया कीर्तिमान

आक्रामक खेल ठीक, पर संयम भी जरूरी! सुपर-8 से पहले अश्विन ने क्यों दिया ये खास बयान?

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 0 views
आक्रामक खेल ठीक, पर संयम भी जरूरी! सुपर-8 से पहले अश्विन ने क्यों दिया ये खास बयान?

कोलगेट ने राहुल द्रविड़ को किया नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 1 views
कोलगेट ने राहुल द्रविड़ को किया नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

सुशील कुमार की बेल पर सुनवाई तेज, हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 2 views
सुशील कुमार की बेल पर सुनवाई तेज, हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

चिन्नास्वामी नहीं, हुबली में होगा रणजी फाइनल मुकाबला

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 2 views
चिन्नास्वामी नहीं, हुबली में होगा रणजी फाइनल मुकाबला

दो दिग्गज टीमों को हराकर जिम्बाब्वे का आत्मविश्वास हाई, कोच बोले- अब भारत की असली परीक्षा

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 1 views
दो दिग्गज टीमों को हराकर जिम्बाब्वे का आत्मविश्वास हाई, कोच बोले- अब भारत की असली परीक्षा