संसद सत्र की मांग पर बोले संजय राउत- हमें बस पहलगाम पर बात करनी है, ऐक्शन पर नहीं

मुंबई
शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट के लीडर संजय राउत का कहना है कि सरकार को संसद का विशेष सत्र बुलाना चाहिए। उन्होंने पहलगाम में जो आतंकवादी हमला हुआ है, वह कैसे हुआ और उसमें क्या चूक रही। देश की जनता इसके बारे में जानना चाहती है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा होना भी जरूरी है। संजय राउत ने कहा, 'हम सिर्फ पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा करना चाहते हैं। हमें इस पर बात नहीं करनी कि सरकार ने क्या ऐक्शन लिया। यदि देश के 16 राजनीतिक दलों की मांग है कि विशेष सत्र बुलाया जाए तो फिर चर्चा होनी चाहिए।'

उन्होंने कहा कि हम जल्दी ही इस मांग को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति को भी पत्र लिखेंगे। लोकतंत्र में सरकार को जनता को विश्वास में लेकर काम करना चाहिए। पब्लिक को बताना चाहिए कि वह क्या कर रही है और क्या हुआ है। लेकिन दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर चीज को छिपाया जा रहा है। संजय राउत अपने बयानों के लिए अकसर चर्चा में रहते हैं। उन्होंने मंगलवार को भाजपा नेता गिरीश महाजन पर भी हमला बोला था। उनका कहना था कि यदि भाजपा सत्ता से बाहर हुई तो गिरीश महाजन दल छोड़ने वाले पहले व्यक्ति होंगे।

इस पर गिरीश महाजन ने भी जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे को दुश्मनों की जरूरत नहीं है, जब तक उनके पास संजय राउत जैसे नेता हैं। उन्होंने कहा कि संजय राउत ऐसे शख्स हैं, जो हर दिन मीडिया को क़ॉल करते हैं। पत्रकार पहुंचते हैं तो कुछ न कुछ ऐसा बोलते हैं, जो हेडलाइन बन जाए। उनके रवैये के चलते उद्धव सेना खत्म होने की कगार पर है। उनके रहते हुए उद्धव ठाकरे को किसी भी राजनीतिक दुश्मन की जरूरत नहीं है। राउत पार्टी को खत्म करने वाले शख्स हैं और वह अपने काम में लगे हुए हैं। बता दें कि भाजपा की आलोचना में संजय राउत सबसे ज्यादा मुखर रहे हैं।

 

admin

Related Posts

सरकार दबाव में? तेल खरीद पर पीएम ने किया समझौता: राहुल गांधी

नई दिल्ली लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सोमवार को तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी एक कंप्रोमाइज्ड प्रधानमंत्री हैं। केरल में…

बुलडोजर राजनीति पर Abhishek Banerjee का वार—पश्चिम बंगाल में नहीं मिलेगी एंट्री

कोलकाता तृणमूल कांग्रेस के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की बुलडोजर शैली की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है। अपने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा