पुतिन की बधाई पर पीएम मोदी बोले- आपका सहयोग और शुभकामनाएं सराहनीय

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर देश-दुनिया के नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं, जिसमें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी शामिल हैं। इसके लिए पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन का आभार जताया। पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि मेरे मित्र राष्ट्रपति पुतिन, मेरे 75वें जन्मदिन पर आपके फोन कॉल और हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। हम अपनी विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारत यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए हर संभव योगदान देने के लिए तैयार है।

वहीं, डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, "डोमिनिका की सरकार और जनता की ओर से मैं भारत के पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। हम महामारी के दौरान जीवन रक्षक सहायता सहित भारत के निरंतर सहयोग और जलवायु परिवर्तन और सतत विकास पर हमारे सहयोग की बहुत कद्र करते हैं। मैं कामना करता हूं कि आप दूरदर्शिता और समर्पण के साथ अपने राष्ट्र का नेतृत्व करते हुए निरंतर स्वस्थ, प्रसन्न और सफल रहें।

इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, प्रधानमंत्री स्केरिट। भारत, डोमिनिका राष्ट्रमंडल के साथ मित्रता और एकजुटता के मजबूत संबंधों को गहराई से संजोए हुए है।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने वीडियो संदेश जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकानाएं दीं। इसके बाद पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री लक्सन, आपकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैं हमारी मित्रता को बहुत संजोता हूं। विकासशील भारत 2047 की दिशा में भारत की यात्रा में न्यूजीलैंड एक महत्वपूर्ण साझेदार है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा, "मेरे मित्र प्रधानमंत्री अल्बानीज, आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैं भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी और हमारे लोगों के बीच घनिष्ठ संबंधों को और मजबूत करने की आशा करता हूं।

admin

Related Posts

ईरान के नतांज में बड़ा हमला, अमेरिका और इजरायल की जोरदार बमबारी

 तेहरान मिडिल ईस्ट में तनाव एक बार फिर चरम पर है. ईरान के सबसे सुरक्षित और संवेदनशील माने जाने वाले नतांज परमाणु केंद्र (Natanz Nuclear Facility) पर एक भीषण हमला…

कतर एनर्जी के CEO का ट्रंप पर हमला, गैस ठिकानों को हाथ न लगाने की दी चेतावनी

दोहा  इजरायल ने अमेरिका की मदद से बुधवार रात दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड साउथ पार्स पर हमला कर ईरान को आगबबूला कर दिया. जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 1 views
IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 1 views
T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 3 views
8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय