टैक्स चुकाने पर बोले अक्षय: न लूटा है, न छुपाया — मेहनत की कमाई है

मुंबई 
अक्षय कुमार इंडस्ट्री के उन एक्टर्स में से एक हैं जो एक साल में कई सारी फिल्में करने के लिए मशहूर हैं. जिसमें से उनकी कई फिल्में सुपरहिट, तो कुछ फिल्में फ्लॉप भी होती हैं. अक्षय इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा कमाई करने और टैक्स भरने वाले एक्टर्स में से भी हैं. ऐसे में कई बार एक्टर के ऊपर पैसों की सोच रखने का भी आरोप लगता है.

अक्षय पर लगा पैसों की सोच रखने का आरोप, क्या बोले एक्टर?

हाल ही में अक्षय ने खुद अपनी कमाई पर बात करते हुए उन लोगों पर पलटवार किया है जो उनके ऊपर पैसों की सोच रखने का आरोप लगाते हैं. एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में एक्टर ने कहा, 'अगर पैसे कमाए हैं तो लूटकर नहीं कमाए. मैंने काम करके कमाए हैं. 8 साल से मैं सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाला इंसान हूं. तो मैं सिर्फ पैसों की सोच रखने वाला नहीं हो सकता. पैसा जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा है, आपको ये सोचने की जरूरत है.'

'पैसा कमाता हूं, टैक्स देता हूं और उन पैसों से काफी सेवा भी करता हूं. ये मेरा धर्म है. बाकी चाहे कुछ भी कहे, मैं कुछ विश्वास नहीं करता. अगर आपको रिबन काटने से पैसे मिलते हैं तो क्या दिक्कत है? वो पैसे देने को तैयार है? जबतक आप किसी से चोरी नहीं कर रहे, जबतक आप किसी को लूट नहीं रहे हो, जबतक आप मेहनत कर रहे हैं, तबतक कोई दिक्कत नहीं है. मुझे नहीं फर्क पड़ता अगर कोई मुझे पैसों की सोच रखने वाला इंसान कहे.'

'जॉली एलएलबी 3' दिखा रही कमाल, क्या हैं अक्षय के आने वाले प्रोजेक्ट्स?

अक्षय इन दिनों अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं. उनकी और अरशद वारसी की फिल्म ने रिलीज के बाद पहले वीकेंड करीब 50 करोड़ की कमाई कर डाली है. फिल्म को हर तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. ऐसे में अगर 'जॉली एलएलबी 3' इसी रफ्तार से आगे बढ़ती रही, तो ये पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी. हालांकि अभी ये कहना जल्दबाजी होगी.

बता दें कि 'जॉली एलएलबी 3' में अक्षय-अरशद के अलावा सौरभ शुक्ला, अमृता राव, हुमा कुरैशी, गजराज राव, राम कपूर और सीमा बिस्वास जैसे एक्टर्स भी फिल्म का हिस्सा हैं. उनकी फिल्म सुभाष कपूर ने डायरेक्ट की है. ये 19 सितंबर के दिन थिएटर्स में रिलीज हुई थी.

admin

Related Posts

बैकलेस ड्रेस में दिशा पाटनी का जबरदस्त अंदाज, देख कर लोग कहेंगे Uff ये अदा

मुंबई  दिशा पाटनी बॉलीवुड की ग्लैमर एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपने लुक्स से फैन्स को दीवाना बनाना जानती हैं। दिशा ने इंस्टाग्राम पर नई फोटोज पोस्ट की हैं,…

इमोशनल पोस्ट से जीता दिल: शादी के एक महीने बाद रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की अनदेखी झलकियां सामने

मुंबई, शादी के एक महीने बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी वेडिंग की अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों के इमोशनल पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI