धर्मेंद्र की 90वीं जयंती पर ज़ी बॉलीवुड और ज़ी क्लासिक लेकर आ रहे हैं उनकी यादगार फ़िल्में

मुंबई,

 बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की 90वीं जयंती 08 दिसंबर को ज़ी बॉलीवुड और ज़ी क्लासिक दोनों चैनल मिलकर इस महान कलाकार को पूरे दिन की फिल्मी पेशकश के साथ सलाम देंगे। सोमवार, 08 दिसंबर को दोनों चैनल ऐसी फिल्में दिखाएंगे,जिनमें धर्मेंद्र का स्टारडम, उनका सलीका और उनकी बहुमुखी कला पूरी चमक के साथ नजर आएगी और जो उन्हें हर पीढी का पसंदीदा अभिनेता बनाती है।

ज़ी बॉलीवुड पर दिन भर का यह खास जश्न सुबह से जारी रहेगा, ‘द ही-मैन’ स्पेशल के लाइन-अप के साथ। इसमें कई फिल्में दिखाई जाएंगी, जिनमें धर्मेंद्र का शानदार व्यक्तित्व खूब निखरकर सामने आएगा। दोपहर 1.30 बजे 'मेरा गांव मेरा देश', दिखाई जाएगी जिसमें वह एक सुधरे हुए नायक के रूप में नजर आएंगे। इसके बाद शाम 4.30 बजे दिखाई जाएगी गहरे जज़्बातों से भरी पारिवारिक कहानी 'बटवारा'। शाम 8 बजे प्रसारित होगी 'राजपूत', जिसमें सम्मान, बदला और बहादुरी की कहानी दर्शकों को फिर से धर्मेंद्र का वही ही-मैन वाला अंदाज, उनकी ताकत और उनका असर याद आ जाएगा।

ज़ी क्लासिक पर इस खास दिन की शुरुआत सुबह 6.30 बजे 'द टाइमलेस लीजेंड' लाइन-अप के साथ होगी जो पूरे दिन और रात भर चलेगी। इस सोच समझकर बनाई गई लिस्ट में वे फिल्में शामिल हैं जिनके सहारे धर्मेंद्र ने एक पूरे दौर को दिशा दी थी। शाम सात बजे आएगी सदाबहार फिल्म 'तुम हसीन मैं जवान' और रात 10 बजे दिखाई जाएगी दिल को छू लेने वाली फिल्म 'जीवन मृत्यु'। इनके अलावा भी कई फिल्में दिखाई जाएंगी जो ये एहसास कराती हैं कि आखिर क्यों धर्मेंद्र जी हिन्दी सिनेमा के सबसे प्यारे और सबसे प्रभावशाली सितारों में से एक माने जाते हैं।

 

admin

Related Posts

टॉक्सिक में यश के साथ कियारा को क्यों चुना गया? डायरेक्टर ने खोला राज

मुंबई  बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बन चुकी हैं. हाल ही में एक इवेंट के दौरान उनका नया लुक वायरल हुआ है. कियारा अपनी बेटी…

फाइनल की घड़ी करीब: डिजिटल म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर 31 मार्च को गूंजेगी ‘वॉइस ऑफ द नेशन’ की घोषणा

नई दिल्ली डिजिटल-फर्स्ट म्यूजिक टैलेंट प्लेटफॉर्म बजाज धुनिवर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को मुंबई में आयोजित किया जाएगा। इस खास मौके पर मशहूर संगीतकार तिकड़ी शंकर-एहसान-लॉय की मौजूदगी में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर