क्रिसमस के दिन इंफाल से सटे पहाड़ी जिलों में सीमावर्ती दो गांवों में भारी गोलीबारी हुई, भारी सुरक्षाबल तैनात

इंफाल
पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर आज क्रिसमस के दिन भी भारी गोलीबारी से दहल उठा। सुरक्षा बल के सूत्रों ने बताया कि क्रिसमस के दिन राज्य की राजधानी इंफाल से सटे पहाड़ी जिलों इंफाल ईस्ट और कांगपोकपी जिलों के बीच अंतर-जिला सीमावर्ती दो गांवों में भारी गोलीबारी हुई है। हालांकि, इस गोलीबारी में कितने लोग हताहत हुए हैं, उसकी सटीक जानकारी नहीं मिल सकी है लेकिन इस घटना से इलाके में भारी तनाव है, जिसे देखते हुए प्रभावित गांवों में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल भेजे गए हैं।

दूसरी तरफ, चुराचांदपुर जिले में सुरक्षा बलों ने एक पुल के नीचे से 3.6 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया है। सेना के एक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गई। बयान में कहा गया है कि असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में इंफाल-चुराचांदपुर मार्ग पर स्थित लीसांग गांव से विस्फोटक जब्त किया।

‘स्पीयर कोर’ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के लीसांग गांव में आईईडी होने की विशिष्ट खुफिया सूचना मिली और इसके आधार पर कार्रवाई करते हुए स्पीयर कोर तथा मणिपुर पुलिस के नेतृत्व में असम राइफल्स ने एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। टीम ने इंफाल-चुराचांदपुर मार्ग पर एक पुल के नीचे से 3.6 किलोग्राम विस्फोटक, डेटोनेटर, कॉर्डटेक्स और अन्य सामान बरामद किया।’’

उन्होंने बताया कि विस्फोटकों को निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते को तैनात किया गया है। पुलिस द्वारा जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि सुरक्षा बलों ने मंगलवार को चुराचांदपुर जिले के मोलजोल गांव से एक एम-16 राइफल और उसकी मैगजीन, चार एसबीबीएल देसी बंदूक, एक रिवॉल्वर सहित सात आग्नेयास्त्र और कारतूस जब्त किए।

  • admin

    Related Posts

    Ahmedabad के शैक्षणिक संस्थानों को बम धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई, इलाके में हड़कंप

    अहमदाबाद  अहमदाबाद के तीन स्कूलों को एक धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसमें परिसर को बम से उड़ाने की बात कही गई है. स्कूल को प्राप्त हुए ईमेल में स्कूल…

    भारत की कूटनीतिक जीत! पासपोर्ट रैंकिंग में बड़ा सुधार, 75वें पायदान पर एंट्री के साथ दो देशों से तनाव बढ़ा

     नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय यात्रा के शौकीनों के लिए एक अच्छी और एक थोड़ी चौंकाने वाली खबर है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2026 की ताजा रिपोर्ट के अनुसार भारतीय पासपोर्ट पहले से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    ना ड्रामा काम आया, ना दांव… करारी हार के बाद आफरीदी का गुस्सा फूटा, टीम PAK की खुलकर लगाई क्लास

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 2 views
    ना ड्रामा काम आया, ना दांव… करारी हार के बाद आफरीदी का गुस्सा फूटा, टीम PAK की खुलकर लगाई क्लास

    भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 1 views
    भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

    भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 1 views
    भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

    कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

    वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

    भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा