सुशासन तिहार में आवेदन करने पर श्रम विभाग द्वारा त्वरित रूप से बनाया श्रम कार्ड

बिलासपुर,

सुशासन तिहार में आवेदन करने पर श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों का कार्ड त्वरित रूप से बनाया गया, एक आवेदन पर श्रम कार्ड मिलने से श्रमिकों के चेहरे खिल गए हैं ,कोटा की महिला श्रमिकों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की इस संवेदनशील पहल के लिए उनका आभार जताया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निराकरण की पहल सुशासन तिहार में लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। सुशासन तिहार में आवेदन करने पर कोटा ब्लॉक की ग्राम कलमीटार निवासी महिला श्रमिक श्रीमती मालती रजक और श्रीमती सोनिया निर्मलकर को सुशासन तिहार में श्रम कार्ड के लिए आवेदन करने पर विभाग द्वारा शीघ्र ही संज्ञान लिया गया और उन्हें कार्ड बनाकर दिया गया। उन्होंने बताया कि श्रम कार्ड बनवाने के लिए वे काफी समय से प्रयासरत थे लेकिन प्रक्रिया की जानकारी न होने के कारण उनका कार्ड नहीं बन पा रहा था, ग्राम पंचायत के माध्यम से सुशासन तिहार के विषय में जानकारी मिलने पर उन्होंने पेटी में अपना आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि आवेदन देने के कुछ ही दिन के पश्चात उन्हें विभाग द्वारा कार्ड बनने की सूचना मिली और उन्हें कार्ड दिया गया। श्रीमती मालती रजक कहती है कि हम जैसे श्रमिक परिवारों के लिए श्रम कार्ड इस बड़ा सहारा है जिसके माध्यम से हमें सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल पाएगा।

इसी तरह मस्तूरी ब्लॉक के श्रमिक कृष्णा ठाकुर, आनंद पाटनवार, आयुष पाटनवार, रामकली कुर्रे ने भी सुशासन तिहार में आवेदन दिया था जिस पर त्वरित रूप से निराकरण की कार्यवाही करते हुए विभाग द्वारा उन्हें श्रम कार्ड प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि श्रम कार्ड बनने से श्रमिकों को शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलता है जिसमें 1.2 लाख रुपये तक का बीमा कवर, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत,दुर्घटना में मृत्यु पर 2 लाख रूपए, आंशिक विकलांगता पर 1 लाख रूपए का बीमा लाभ मिलता है। इससे श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है जैसे पीएम आवास योजना, उज्जवला योजना, राशन कार्ड आदि का लाभ आसानी से मिल सकता है। श्रमिकों को  भविष्य में पेंशन स्कीम से जुड़ने का मौका भी इस माध्यम से मिल सकता है उन्हें पीएम श्रम योगी मानधन योजना के तहत रिटायरमेंट के बाद 3 हजार रूपए तक की पेंशन राशि का लाभ दिया जाता है। श्रमिक कार्ड बनने से श्रमिको के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ जाते हैं साथ ही उनके बच्चों को भी विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलता है।

  • admin

    Related Posts

    नक्सलियों को बड़ा झटका: जंगल में मिले अत्याधुनिक हथियार, ई-30 ऑप्स टीम सफल

    गरियाबंद जिले के थाना मैनपुर अंतर्गत ग्राम बड़ेगोबरा के सातमारी पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए माओवादियों द्वारा डंप किए गए स्वचालित हथियारों को बरामद किया…

    विकास को मिली रफ्तार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किए 18.38 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन

    18.38 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन भटगांव में अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण को मिली गति रायपुर, प्रदेश में संतुलित एवं समावेशी विकास को गति देने की दिशा में राज्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 1 views
    पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

    21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 2 views
    21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

    फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 3 views
    फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

    IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 1 views
    IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

    SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 2 views
    SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात

    स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 2 views
    स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा