27 जनवरी को इंदौर में CM यादव एक लाख हितग्राहियों को जनकल्याण योजनाओं के लाभ पत्र सौंपेगे

इंदौर
महू में 27 जनवरी को होने वाली कांग्रेस की संविधान बचाओं यात्रा को देखते हुए भाजपा ने नया दांव खेला है। 27 जनवरी को ही सुबह 10 बजे इंदौर में सुपर कॉरिडोर के पास गांधी नगर चौराहे के समीप मैदान पर मुख्यमंत्री मोहन यादव एक लाख हितग्राहियों को जनकल्याण योजनाओं के लाभ पत्र सौंपेगे।

इंदौर में होने वाले इस आयोजन में धार व आसपास जिलों के हितग्राहियों को बुलाया जाएगा। व्यवस्था के लिए आसपास के जिलों से पुलिस बल भी बुलाया जाएगा।

महू में कांग्रेस की जय बापू, जय भीम, जय संविधान यात्रा

महू में 27 जनवरी को कांग्रेस की ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ यात्रा होने जा रही है। वेटरनरी कॉलेज में सभा के लिए तीन अलग-अलग डोम बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही हेलिपेड भी तैयार किए जा रहे हैं। लेकिन महू के दशहरा मैदान पर बनाए जाने वाले हेलिपेड की अनुमति सुरक्षा की दृष्टि से रद कर दी है।

दरअसल, दशहरा मैदान के आसपास कई हाईराइज इमारतें हैं। जिसके कारण अब दशहरा मैदान में हेलिपेड नहीं बनेगा। इसकी जगह पर तेलीखेड़ा जेल रोड पर बने हुए हेलिपेड का उपयोग किया जाएगा।

राहुल गांधी के साथ प्रियंका भी आएंगी

27 जनवरी को कांग्रेस के होने वाले कार्यक्रम में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष व सांसद राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे महू आएंगे। इसके साथ ही चार मुख्यमंत्री, 200 विधायक, 20 सांसद, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के 31 सदस्य, सभी प्रदेशों के अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे।

कार्यक्रम के तहत राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व मल्लिकार्जुन खरगे तीनों हेलिकॉप्टर से पहले दशहरा मैदान उतरने वाले थे। परंतु वहां हाईराइज इमारतें होने के कारण अब उसकी अनुमति रद कर दी गई है। इसके कारण अब दौरे का पूरा कार्यक्रम बदल गया है। अब संभवत: तीनों सभा होने के बाद ही आंबेडकर जन्मभूमि स्मारक पहुंचेंगे।

 

रैनबसेरों का लगातार करें निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने रैन बसेरों के निरीक्षण पर भी जोर दिया और कलेक्टरों को शीतकाल में रैन बसेरों में रहने वालों की अच्छी देखभाल करने तथा रैन बसेरों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, कलेक्टरों से थानों का आकस्मिक निरीक्षण करने और जिले की घटनाओं पर बारीकी से नजर रखने का भी आह्वान किया।

नि:क्षय अभियान में 23 जिले चिन्हित
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए नि:क्षय अभियान के अंतर्गत टी.बी. के नियंत्रण के लिए राज्य के 23 जिलों को चिन्हित किया है। उन्होंने कलेक्टरों को इस अभियान को गति देने का निर्देश दिया। प्रदेश के पांच जिलों, मंदसौर, नरसिंहपुर, मंडला, बैतूल और खंडवा, इस अभियान के क्रियान्वयन में शीर्ष पर हैं। उन्होंने टी.बी. मरीजों को फूड बास्केट वितरण में भी जबलपुर, नरसिंहपुर, मंदसौर, अनूपपुर और मंडला जिलों की सराहना की।

रेडक्रॉस सोसायटी का सहयोग करें प्राप्त
स्वास्थ्य संचालक ने जानकारी दी कि मंदसौर में एक्सरे मशीन की खरीदी, सीहोर में जनप्रतिनिधियों द्वारा एक-एक टी.बी. रोगी की देखभाल का प्रण लेने और उज्जैन एवं नीमच में टी.बी. रोगियों के पंजीयन और उपचार के कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी, एनसीसी और एनएसएस जैसे संगठनों का टी.बी. उन्मूलन अभियान के लिए सहयोग प्राप्त किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान योजना में निर्धन वर्ग के नागरिकों की सहायता के लिए जिलों में समन्वय पूर्वक सहायता के कार्य किए जाएं।

admin

Related Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंजीनियर्स की एक दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का किया शुभारंभ

भगवान विश्वकर्मा का साक्षात् अवतार हैं इंजीनियर्स सड़क एवं भवन विकास कार्यों के लिए म.प्र. शासन के साथ हुए 4 एमओयू पीडब्ल्यूडी की प्रशिक्षण कार्ययोजना 2026-27, न्यूज लेटर सहित रोड…

DNA रिपोर्ट के आधार पर बंद किया केस, हाईकोर्ट बोला– लापरवाही बर्दाश्त नहीं

भोपाल मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने दुष्कर्म मामले में सुनवाई के दौरान पुलिस की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई है। जस्टिस जीएस अहलूवालिया की एकलपीठ ने डीएनए रिपोर्ट में आरोपी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बायर्न का सेमीफाइनल टिकट कन्फर्म, जर्मन कप में लीपजिग को चटाई धूल

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
बायर्न का सेमीफाइनल टिकट कन्फर्म, जर्मन कप में लीपजिग को चटाई धूल

मुश्किलों को दी मात, देश को दिलाया मेडल: वरुण सिंह भाटी का जज्बा सलाम के काबिल

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
मुश्किलों को दी मात, देश को दिलाया मेडल: वरुण सिंह भाटी का जज्बा सलाम के काबिल

नेपाल बेबस, इटली का जलवा बरकरार—10 विकेट से दर्ज की ऐतिहासिक फतह

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
नेपाल बेबस, इटली का जलवा बरकरार—10 विकेट से दर्ज की ऐतिहासिक फतह

नामीबिया से भिड़ंत में टीम इंडिया पहले करेगी बैटिंग, जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
नामीबिया से भिड़ंत में टीम इंडिया पहले करेगी बैटिंग, जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका

फेडरर के टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के समारोह के टिकट दो मिनट में बिके

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
फेडरर के टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के समारोह के टिकट दो मिनट में बिके

गुस्से ने बिगाड़ा खेल! अंपायर से बहस के बाद अफगानी स्टार पर भारी फाइन

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
गुस्से ने बिगाड़ा खेल! अंपायर से बहस के बाद अफगानी स्टार पर भारी फाइन