उमर अब्दुल्ला ने कहा- वहीं मेरा डिमोशन हो गया है, मैं एक राज्य का सीएम था और आज केंद्र शासित प्रदेश का मुख्यमंत्री हूं

जम्मू
पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कटरा में वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन कटरा से श्रीनगर तक जाएगी और पहली बार कश्मीर घाटी शेष भारत से ट्रेन के माध्य से जुड़ सकेगी। वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेल पुल का दौरा किया और वहां तिरंगा फहराया। कटरा से श्रीनगर तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस उधमपुर, श्रीनगर और बारामूल रेल लिंक का हिस्सा है। इस उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा उमर अब्दुल्ला, एलजी मनोज सिन्हा और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव मौजूद रहे।

इस दौरान उमर अब्दुल्ला ने एक अहम सवाल उठा दिया और कहा कि मेरा तो डिमोशन हो गया है। उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि बीते 11 सालों में जम्मू-कश्मीर के लिए जो भी रेल प्रोजेक्ट शुरू हुए हैं, उन सभी की शुरुआत के मौके पर मैं पीएम मोदी के साथ उपस्थित रहा हूं। उन्होंने कहा कि पहला कार्यक्रम अनंतनाग रेलवे स्टेशन के उद्घाटन का था। फिर दूसरा कार्यक्रम बनिहाल टनल के उद्घाटन का हुआ। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मुझे याद है कि 2014 में कटरा रेलवे स्टेशन के उद्घाटन के दौरान भी मैं था। आज मंच पर बैठे सभी 4 लोग उस दिन भी थे। तब मनोज सिन्हा रेल राज्य मंत्री हुआ करते थे। अब उनका प्रमोशन जम्मू-कश्मीर के एलजी के पद पर हो गया है।

वहीं मेरा डिमोशन हो गया है। मैं एक राज्य का सीएम था और आज केंद्र शासित प्रदेश का मुख्यमंत्री हूं। इस दौरान उन्होंने इशारों में ही पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग उठा दी। उन्होंने कहा कि चीजें जल्दी ही सामान्य होंगी। ऐसी मुझे उम्मीद है कि पीएम नरेंद्र मोदी जल्दी ही जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देंगे। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यह हमारे लिए ऐतिहासिक दिन है और इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर के विकास में एक और मील का पत्थर जुड़ गया है। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यह विकास इसीलिए संभव हो पाया है क्योंकि पीएम नरेंद्र मोदी खुद सक्रिय रहे हैं और कश्मीर के विकास की पल-पल की अपडेट लेते रहे हैं।

इस मौके पर उमर अब्दुल्ला ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को भी याद किया। अब्दुल्ला ने कहा कि यदि वाजपेयी जी को यदि याद नहीं किया तो यह भी अन्याय होगा। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने ही कश्मीर के लिए ट्रेन को राष्ट्रीय महत्व की परियोजना बताया था।

 

admin

Related Posts

यूक्रेन युद्धविराम विवाद के बीच रूस-ईरान वार्ता और क्षेत्रीय तनाव पर चर्चा

 नई दिल्ली पाकिस्तान के इस्लामाबाद में मिडिल ईस्ट में शांति प्रयासों के विफल होने के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से टेलीफोन पर बातचीत…

धर्म, समानता और अधिकारों की टकराहट: सुप्रीम कोर्ट में ऐतिहासिक सुनवाई

नई दिल्ली  सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों वाली संविधान पीठ ने ऐसी सुनवाई शुरू की है, जिसका असर सिर्फ केरल के सबरीमाला मंदिर तक सीमित नहीं रहेगा। यह मामला अब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

RCB का तूफान! MI के सामने 241 रन का टारगेट, क्या रोहित-हार्दिक दिखाएंगे दम?

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
RCB का तूफान! MI के सामने 241 रन का टारगेट, क्या रोहित-हार्दिक दिखाएंगे दम?

घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत

लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव

मुल्लांपुर में रन बरसे: पंजाब किंग्स ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 220 रन का सफल पीछा

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
मुल्लांपुर में रन बरसे: पंजाब किंग्स ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 220 रन का सफल पीछा

लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 1 views
मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका