ओलंपिक 2036: भारत ने बढ़ाया कदम, मेजबानी की रेस में आधिकारिक एंट्री

नई दिल्ली 
भारत ओलंपिक खेलों की पहली बार मेजबानी की कोशिशों में लगा हुआ है। समय-समय पर इसे लेकर चर्चा छिड़ती रहती है। लेकिन अब उसने 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए आधिकारिक तौर अपनी दावेदारी ठोक दी है। भारत के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को स्विट्जरलैंड के लूजान में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के अधिकारियों से मुलाकात कर आधिकारिक तौर पर भविष्य में ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए अपनी दावेदारी पेश की है।

इस बैठक की टाइमिंग बहुत महत्वपूर्ण है। आईओसी ने हाल ही में ऐलान किया था कि वह भविष्य के ओलंपिक खेलों के मेजबानों की चयन प्रक्रिया को फिलहाल रोक रहा है। यह बैठक उसके इस बयान के बाद हुई है।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा के अलावा केंद्रीय खेल मंत्रालय और गुजरात सरकार के प्रतिनिधि शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने औपचारिक तौर पर होस्ट सिटी यानी मेजबान शहर के तौर पर अहमदाबाद के नाम की दावेदारी की। ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सामने आधिकारिक तौर पर होस्ट सिटी के तौर पर अपने किसी शहर का नाम रखा है। 2032 का ओलंपिक खेल ब्रिसबेन में होना है लिहाजा भारत की नजर 2036 ओलंपिक की मेजबानी पर है।

भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा ने कहा है, 'भारत में ओलंपिक खेल का होना न सिर्फ एक भव्य आयोजन होगा बल्कि उसका सभी भारतीयों पर ऐसा प्रभाव पड़ेगा जो पीढ़ियों में कभी कभार पड़ता है।' पीटी ऊषा ने लूजान में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अधिकारियों के साथ भारतीय प्रतिनिधिमंडल की बैठक की तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने बातचीत को सार्थक बताया है।

  • admin

    Related Posts

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। MI का इस संस्करण ये आखिरी मुकाबला होगा। वहीं, RR…

    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    नई दिल्ली टेस्ट क्रिकेट में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अब खतरे में नजर आने लगा है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज जो रूट जिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा