मेरी बेटी से मांगी अश्लील फोटो – अक्षय कुमार ने देवेंद्र फडणवीस से की साइबर अपराध रोकने की अपील

मुंबई 
मुंबई में साइबर जागरूकता माह अक्टूबर 2025 का शुभारंभ हुआ, जहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को देखा गया। कार्यक्रम का आयोजन महाराष्ट्र पुलिस मुख्यालय में हुआ, जहां अक्षय कुमार ने अपनी बेटी के साथ हुई साइबर क्राइम की घटना का जिक्र किया और देवेंद्र फडणवीस से विनती करते हुए कहा कि हर स्कूल में बच्चों को 'साइबर' को सब्जेक्ट के तौर पर पढ़ाया जाए। अक्षय कुमार ने कार्यक्रम में कहा, "मैं आपको उस घटना के बारे में बताना चाहता हूं जो कुछ महीनों पहले मेरे घर में घटी थी। मेरी बेटी ऑनलाइन गेम खेल रही थी और उस गेम में कई लोग शामिल होते हैं जिन्हें हम नहीं जानते। वहां से मैसेज आता है, 'बहुत अच्छा खेला, वेरी गुड,' और फिर सवाल आता है कि 'तुम कहां रहती हो?' मेरी बेटी ने लोकेशन बता दी। फिर कुछ दिन सब कुछ नॉर्मल हो गया, और फिर मैसेज आता है…'मेल हो या फीमेल?' मेरी बेटी उसका भी जवाब देती है। उसके बाद वो अचानक उससे अश्लील फोटोज की डिमांड करता है और मेरी बेटी इस बारे में मेरी पत्नी को बताती है।"
एक्टर आगे कहते हैं, "ये अच्छा हुआ कि मेरी बेटी ने अपनी मां से ये परेशानी शेयर की..लेकिन कुछ केस में ये नहीं हो पाता है। ये भी एक तरह का साइबर क्राइम है और ऐसे ही शुरुआत होती है… मैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से रिक्वेस्ट करता हूं, जैसे स्कूलों में बच्चे हिस्ट्री सीखते हैं, मैथ्स सीखते हैं..ऐसे ही बच्चों को साइबर के बारे में पढ़ाया जाए। डिजिटल वर्ल्ड की जानकारी के लिए बच्चों को ये जानना बहुत जरूरी है।"
बता दें कि अक्षय कुमार की बेटी नितारा 12 साल की हैं। एक्टर मीडिया की नजरों से अपनी बेटी को हमेशा बचाकर रखते हैं। एक्टर कभी-कभार ही सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के साथ फोटोज पोस्ट करते हैं और ज्यादातर फोटोज में बेटी का चेहरा छिपा ही होता है।

admin

Related Posts

बॉर्डर-2 में रीक्रिएट होगा आइकॉनिक ‘संदेशे आते हैं’ सॉन्ग, जानिए क्या होगा अलग

मुंबई साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर की कहानी से लेकर म्यूजिक तक सब कुछ सुपरहिट रहा था। फिल्म में सोनू निगम का गाया एक सॉन्ग था 'संदेशे आते…

भारतीय सिनेमा के लिए बड़ी उपलब्धि: ईशान खट्टर की फिल्म ‘होमबाउंड’ ऑस्कर 2026 शॉर्टलिस्ट में शामिल

मुंबई  98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में फिल्म होमबाउंड छा गई है. करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन में बनी इस मूवी को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटिगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया है.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सपना हुआ सच: आईपीएल नीलामी में इतिहास रचते ही भावुक हुए कार्तिक शर्मा, आँखों से बह निकले आँसू

  • By admin
  • December 17, 2025
  • 0 views
सपना हुआ सच: आईपीएल नीलामी में इतिहास रचते ही भावुक हुए कार्तिक शर्मा, आँखों से बह निकले आँसू

इतिहास रचने वाले कप्तान पर गिरी गाज, इटली ने WC 2026 दिलाने वाले खिलाड़ी को बाहर किया

  • By admin
  • December 17, 2025
  • 0 views
इतिहास रचने वाले कप्तान पर गिरी गाज, इटली ने WC 2026 दिलाने वाले खिलाड़ी को बाहर किया

MP का लाल IPL में: अशोकनगर के अक्षत रघुवंशी बने लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा

  • By admin
  • December 17, 2025
  • 1 views
MP का लाल IPL में: अशोकनगर के अक्षत रघुवंशी बने लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा

एडिलेड में कैरी–ख्वाजा का जलवा, तीसरे एशेज टेस्ट में इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका

  • By admin
  • December 17, 2025
  • 1 views
एडिलेड में कैरी–ख्वाजा का जलवा, तीसरे एशेज टेस्ट में इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका

छिंदवाड़ा का गर्व: IPL 2026 में मंगेश ने बनाया नाम, आरसीबी टीम से खेलेंगे

  • By admin
  • December 17, 2025
  • 2 views
छिंदवाड़ा का गर्व: IPL 2026 में मंगेश ने बनाया नाम, आरसीबी टीम से खेलेंगे

SMAT खेलकर लौटे यशस्वी जायसवाल की तबीयत खराब, डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती

  • By admin
  • December 17, 2025
  • 2 views
SMAT खेलकर लौटे यशस्वी जायसवाल की तबीयत खराब, डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती