मोहसिन खान के फोन में मिली आपत्तिजनक चैटिंग और वीडियो, शूटिंग एकेडमी में युवतियों से अश्लील हरकतें करता था

इंदौर

 छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार शूटिंग एकेडमी के डायरेक्टर मोहसिन का फोन जब्त किया गया है। उसके फोन में लड़कियों से आपत्तिजनक चैटिंग मिली है। आरोपित कई हिंदू लड़कियों से बात करता था। पुलिस मोबाइल की जांच करवाएगी।

अन्नपूर्णा पुलिस ने मंगलवार को ही मल्हारगंज क्षेत्र निवासी युवती की शिकायत पर सिल्वर ऑक्स कॉलोनी (अन्नपूर्णा) से मोहसिन खान को पकड़ा था। मोहसिन की सिल्वर ऑक्स कॉलोनी में शूटिंग एकेडमी है। वह निशानेबाजी सिखाने के बहाने युवतियों से अश्लील हरकतें करता था।

युवती ने हिंदू संगठन की मदद से उसे पकड़ा और कायमी करवाई। टीआई अजय नायर के मुताबिक उसके फोन में कई युवतियों से चैटिंग मिली है। कुछ आपत्तिजनक वीडियो भी मिले हैं। मोहसिन डेटिंग एप के माध्यम से भी लड़कियों से चैटिंग करता था।

इधर… क्राइम ब्रांच की मदद से फरारी काट रहा था दुष्कर्म का आरोपित

दो साल से पुलिस को चकमा दे रहा दुष्कर्म का आरोपित जिम ट्रेनर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वह क्राइम ब्रांच की मदद से फरारी काट रहा था। इस बार पुलिस नंबर प्लेट हटाकर पहुंची थी। जैसे ही वर्जिश कर बाहर निकला पुलिसकर्मियों ने दबोच लिया। उसने अपहरण का आरोप लगाकर भीड़ बुलाई मगर एसआइ सीधे थाने जा पहुंचे।

डीसीपी जोन-2 अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक मामला साल 2023 का है। फायनेंस कंपनी की कर्मचारी ने आरोपित जगदीप पुत्र जोगिंदरसिंह के खिलाफ दुष्कर्म और धोखाधड़ी की रिपोर्ट लिखवाई थी। जगदीप जिम ट्रेनर है।

युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म, 2 लाख रुपये भी ले गया

वह इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वर्कआउट करते हुए फोटो अपलोड करता रहता है। आकर्षक फोटो देख कर युवती ने दोस्ती कर ली। वह मिलने के बहाने इंदौर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बहाने से दो लाख रुपये भी ले लिए।

कुछ दिनों बाद जगदीप हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहिब शहर चला गया और फोन नंबर बदल लिए। पीड़िता से बातचीत बंद कर दी और दूसरी युवती से विवाह कर लिया। प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने दबिश दी, लेकिन हर बार चकमा देकर निकल जाता था।

मौका मिलते ही गायब कर देते थे

उसके रिश्तेदार पुलिस और क्राइम ब्रांच में है। मौका मिलते ही जगदीप को गायब कर देते थे। इस बार विजय नगर थाने की टीम ने स्थानीय पुलिस को खबर नहीं की। गाड़ी की नंबर प्लेट भी हटा ली। जैसे ही जगदीप जिम से बाहर आया एसआई बलवीरसिंह रघुवंशी ने रोक लिया। उसने हुज्जत करना शुरू कर दी। अपहरण का आरोप लगाया और भीड़ एकत्र कर ली। प्रधान आरक्षक प्रवीण पंवार, शशांक, मोनू रघवुंशी सीधे थाने पर ले गए।

  • admin

    Related Posts

    भारतीय डाक सेवा को किया जा रहा है तकनीकी रूप से दक्ष: केंद्रीय मंत्री सिंधिया

    भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि नागरिकों के हित में भारतीय डाक व्यवस्था ने अपनी सार्थक भूमिका सिद्ध की है। ब्रिटिश काल से प्रारंभ व्यवस्थाओं को नया…

    एमपी बोर्ड परीक्षा में बड़ा बदलाव, अब ऐप से होगी उत्तरपुस्तिकाओं की जाँच पर नजर

    भोपाल मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन कार्य को और अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण तकनीकी कदम उठाया है। बोर्ड अब…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    ‘गौतम गंभीर की राजनीति से टीम इंडिया को नुकसान’—पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी का विवादित बयान

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 0 views
    ‘गौतम गंभीर की राजनीति से टीम इंडिया को नुकसान’—पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी का विवादित बयान

    पिता के लिए दौड़े रिंकू सिंह, आनन-फानन में छोड़ा भारतीय टीम का कैंप

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 1 views
    पिता के लिए दौड़े रिंकू सिंह, आनन-फानन में छोड़ा भारतीय टीम का कैंप

    AIU का बड़ा एक्शन: डोपिंग टेस्ट से बचने पर भारतीय धाविका पूजा आत्माराम पर 3 साल का प्रतिबंध

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 1 views
    AIU का बड़ा एक्शन: डोपिंग टेस्ट से बचने पर भारतीय धाविका पूजा आत्माराम पर 3 साल का प्रतिबंध

    जिम्बाब्वे के खिलाफ यह स्कोर बनाएगा टीम इंडिया का सुपरहिट RNR, पूरा गणित देखें

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 1 views
    जिम्बाब्वे के खिलाफ यह स्कोर बनाएगा टीम इंडिया का सुपरहिट RNR, पूरा गणित देखें

    चेस के मंच पर गुकेश का कमाल, प्राग महोत्सव में पहली ट्रॉफी की आस

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 1 views
    चेस के मंच पर गुकेश का कमाल, प्राग महोत्सव में पहली ट्रॉफी की आस

    सेमीफाइनल की रेस में टिके रहने को भारत का मास्टरस्ट्रोक, किस खिलाड़ी पर गिरेगी गाज?

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 1 views
    सेमीफाइनल की रेस में टिके रहने को भारत का मास्टरस्ट्रोक, किस खिलाड़ी पर गिरेगी गाज?