साल में तीसरी बार होगा Nursing exam, अब सत्र 2022-2023 के छात्रों को मौका

जबलपुर
नर्सिंग के पिछड़े सत्र को पटरी पर लाने के लिए मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय इस वर्ष तीसरी बार संबंधित संकाय की मुख्य परीक्षा कराएगा। सत्र 2020-21 और 2021-22 के बाद अब सत्र 2022-23 की परीक्षा होगी।

ये सभी परीक्षाएं नर्सिंग प्रथम वर्ष की हैं। नर्सिंग कॉलेजों के फर्जीवाड़े की जांच एवं कार्यवाही में यह परीक्षाएं अटकी हुई थीं। सत्र 2022-23 की परीक्षा वर्षांत तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए विश्वविद्यालय ने तैयारियां आरंभ कर दी है। संबंधित सत्र के नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए शीघ्र ही नामांकन प्रक्रिया होगी।

नामांकन प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन कंपनी को व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देशित किया जा चुका है। संबंधित सत्र में स्नातक और स्नातकोत्तर नर्सिंग पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में 25 हजार विद्यार्थी हैं।

इसी सप्ताह खुलेगा पोर्टल

मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय ने सत्र 2022-23 में प्रवेशित छात्रों के लिए इस वर्ष अगस्त माह में नामांकन प्रक्रिया करने की योजना बनाई थी। तभी सत्र 2021-22 की नामांकन प्रक्रिया भी संचालित थी।

इस वर्ष की तीन परीक्षाओं में बैठने वाले विद्यार्थी
सत्र     विद्यार्थी     विद्यार्थी
2020-21     मई     30 हजार
2021-22     सितंबर     10 हजार
2022-23     दिसंबर     25 हजार

दो सत्र की प्रक्रिया एक साथ होने के कारण समस्या हो सकती थी। सुचारु नामांकन के लिए तब प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। सत्र 2021-22 की परीक्षा गत माह हो चुकी है। इससे सत्र 2022-23 के नामांकन की बाधा दूर हो गई है। संबंधित सत्र के नामांकन के लिए इसी सप्ताह पोर्टल खोलने की तैयारी है।

करीब 45 हजार आंसर शीट्स का मूल्यांकन

मध्य प्रदेश में नर्सिंग की अब तक तीन परीक्षा हो चुकी हैं। इसके पहले 2019-2020 के थर्ड ईयर की रुकी हुई परीक्षा मई महीने में हुई थी। इधर मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय एमएससी, पीबीएससी और बीएससी परीक्षाओं के मूल्यांकन में जुट गया है। इन परीक्षाओं की करीब 45 हजार आंसर शीट्स का मूल्यांकन किया जाना है।

मूल्यांकन कार्य कराया जा रहा है

    नर्सिंग की आयोजित परीक्षाओं के परिणाम शीघ्र घोषित करने के प्रयास है। अभी मूल्यांकन कार्य कराया जा रहा है। सत्र 2022-23 की परीक्षा की योजना पर भी कार्य कर रहे है। – डॉ. सचिन कुचिया, परीक्षा नियंत्रक, मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय

 

admin

Related Posts

CUET PG 2026: पोस्टग्रेजुएट एडमिशन की तैयारी शुरू, 14 जनवरी तक भरें फॉर्म

नई दिल्ली  CUET PG 2026 Registration: देश के उच्च शिक्षण संस्थानों में पोस्टग्रेजुएट (PG) कोर्सेज में दाखिले की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी…

PPC 2026 में रिकॉर्ड भागीदारी: 24 लाख से ज्यादा लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन, पीएम मोदी से सीधा संवाद

नई दिल्ली  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुचर्चित वार्षिक कार्यक्रम 'परीक्षा पे चर्चा' (PPC) के 9वें एडिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह कार्यक्रम उन लाखों छात्रों, शिक्षकों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL ऑक्शन 2026 के लिए आज खिलाड़ियों की मंडी, जानें सभी सवालों के जवाब और क्या है ऑक्शन की प्रक्रिया

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
IPL ऑक्शन 2026 के लिए आज खिलाड़ियों की मंडी, जानें सभी सवालों के जवाब और क्या है ऑक्शन की प्रक्रिया

बीसीसीआई को एनएसएफ के रूप में मान्यता नहीं, खेल मंत्री मांडविया ने लोकसभा में कहा

  • By admin
  • December 15, 2025
  • 1 views
बीसीसीआई को एनएसएफ के रूप में मान्यता नहीं, खेल मंत्री मांडविया ने लोकसभा में कहा

IPL Auction 2026 से पहले आर अश्विन का दावा: ये अनकैप्ड टैलेंट नीलामी में बन सकते हैं करोड़ों के सौदे

  • By admin
  • December 15, 2025
  • 2 views
IPL Auction 2026 से पहले आर अश्विन का दावा: ये अनकैप्ड टैलेंट नीलामी में बन सकते हैं करोड़ों के सौदे

आचरेकर सर से मिलने के बाद मेरी जिंदगी बदल गयी: आमरे

  • By admin
  • December 15, 2025
  • 2 views
आचरेकर सर से मिलने के बाद मेरी जिंदगी बदल गयी: आमरे

शानदार प्रदर्शन का इनाम: शेफाली वर्मा को मिला आईसीसी विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड

  • By admin
  • December 15, 2025
  • 0 views
शानदार प्रदर्शन का इनाम: शेफाली वर्मा को मिला आईसीसी विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड

दिल्ली ने देखा मेस्सी मैजिक: भारत दौरे के अंतिम पड़ाव पर उमड़ा फुटबॉल उत्साह

  • By admin
  • December 15, 2025
  • 0 views
दिल्ली ने देखा मेस्सी मैजिक: भारत दौरे के अंतिम पड़ाव पर उमड़ा फुटबॉल उत्साह