जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर नहीं जारी होगा एनटीआर-नील से जुड़ा अपडेट

मुंबई,
मैन ऑफ मासेस जूनियर एनटीआर के जन्मदिन 20 मई को उनकी आने वाली फिल्म एनटीआर-नील से जुड़ा अपडेट नहीं जारी होगा। जूनियर एनटीआर के जन्मदिन 20 मई के अवसर पर उनके प्रशंसकों को फिल्म ‘वॉर 2’ को लेकर एक बड़ा तोहफा मिलने वाला है। ऐसी उम्मीद है कि मेकर्स इस फिल्म का टीजर जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर जारी कर सकते हैं। जिसको लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।

ऋतिक रोशन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर खुलासा किया था कि वह एनटीआर जूनियर के जन्मदिन 20 मई के मौके पर ‘वॉर 2’ के जरिए एक धमाकेदार सरप्राइज़ देने वाले हैं।ऋतिक ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था, हे एनटीआर, लगता है तुम्हें पता है 20 मई को क्या होने वाला है? यकीन मानो, तुम्हें बिल्कुल भी अंदाज़ा नहीं है कि क्या आने वाला है। तैयार हो।

एनटीआर के फैंस ‘वॉर 2’ के साथ-साथ उनकी एक और अनटाइटल्ड फिल्म के अपडेट का भी इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म को अभी एनटीआर-नील के नाम से जाना जा रहा है। एनटीआर-नील की टीम ने ‘वॉर 2’ को देखते हुए फैसला किया है कि वो फिल्म को लेकर कोई नई अपडेट साझा नहीं करेंगे।
एनटीआर-नील के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर फैंस के लिए एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में मेकर्स ने लिखा, “फैंस हम जानते हैं कि आप उस व्यक्ति का जश्न मनाने के लिए कितने उत्सुक हैं जिसने हमें खुश होने के अनगिनत कारण दिए हैं। ‘वॉर 2’ के कंटेंट के रिलीज होने के साथ, हमने महसूस किया कि इसे पूरा मौका देना चाहिए। इसलिए एनटीआर-नील मास फिल्म की झलक को बाद के लिए बचाकर रखना सबसे अच्छा है। हम इस साल के जन्मदिन का जश्न पूरी तरह से ‘वॉर 2’ के साथ मना रहे हैं।”

  • admin

    Related Posts

    बैकलेस ड्रेस में दिशा पाटनी का जबरदस्त अंदाज, देख कर लोग कहेंगे Uff ये अदा

    मुंबई  दिशा पाटनी बॉलीवुड की ग्लैमर एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपने लुक्स से फैन्स को दीवाना बनाना जानती हैं। दिशा ने इंस्टाग्राम पर नई फोटोज पोस्ट की हैं,…

    इमोशनल पोस्ट से जीता दिल: शादी के एक महीने बाद रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की अनदेखी झलकियां सामने

    मुंबई, शादी के एक महीने बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी वेडिंग की अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों के इमोशनल पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 1 views
    रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

    IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 2 views
    IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

    कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

    ‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    ‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

    RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

    IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 1 views
    IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI