अब बेटियों की शादी के लिए कर्ज नहीं लेना पड़ेगा, यूपी सरकार देगी 51000, मत्स्य पालक के लिए योगी सरकार एक बड़ा तोहफा

प्रतापगढ़
मत्स्य पालक के लिए योगी सरकार एक बड़ा तोहफा देने जा रही है। दरअसल, अब मछली या जलीय जीव का पालन करने वालों को अब बेटियों की शादी करने के लिए कर्ज नहीं लेना पड़ेगा न ही कोई दिक्कत आएगी। क्योंकि अब उनको 51 हजार रुपये शगुन के रूप में मत्स्य पालक विभाग देगा। इससे पैसे के अभाव में मत्स्य पालकों की बेटियों की शादी नहीं रुकेगी।

आपको बता दें कि प्रतापगढ़ जिले में 3 हजार से ज्यादा मत्सय पालक पंजीकृत है। यह मत्स्य पालक एक बीघे से लेकर आठ बीघे तक के तालाब में मछली पालन करते हैं। इसमें ज्यादातर मत्स्य पालकों की आर्थिक स्थिति कमजोर है। अब ऐसे लोगों को बेटियों की शादी करने के लिए पैसे की चिंता नहीं सताएगी। शासन से उनको मदद मिलेगी।

शादी के लिए मिलेंगे 51 हजार रुपये
पालकों के हर बेटियों की शादी में अब मत्स्य विभाग 51 हजार रुपये खर्च करेगा। इसमें 35,000 रुपये कन्या के खाते में और 16,000 रुपये विवाह खर्चों के लिए दिए जाएंगे। यह सुविधा दो लाख रुपये से कम आय वाले एक वर्ष से अधिक समय से मस्त्य पालन करने वाले पालकों को मिलेगी।

13 जातियों को मिलेगा लाभ
इस योजना का लाभ उठाने वालो में  केवट, आखेटक, मल्लाह, निषाद, बिंद समेत 13 जातियां शामिल हैं।  मत्स्य पालन विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास कुमार दीपांकर ने बताया कि मत्स्य पालकों की बेटियों की शादी के लिए 51 हजार रुपये शासन स्तर से खर्च होगा। विवाह में उपहार दिया जाएगा। साथ ही उनके खाते में भी पैसा भेजा जाएगा।

 

  • admin

    Related Posts

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: यूपी आने वाले विदेशी पर्यटकों के लिए विशेष सुविधाएं

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्टः यूपी आने वाले विदेशी पर्यटकों को होगी सुविधा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर से सीधे यूपी हार्टलैंड में प्रवेश कर सकेंगे विदेशी पर्यटक, बढ़ेगा ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक…

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आधारित गीत की धुन से गूंजे जेवर की गलियां

    योगी जी लायो जेवर में एयरपोर्ट जेवर की गलियों में गूंजा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर लिखा गया गीत  लोकार्पण समारोह में संगीत, जनसमर्थन और राजनीतिक तालमेल का अनोखा संगम दिखा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 1 views
    इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

    हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

    प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 1 views
    प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

    बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 1 views
    बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

    बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 0 views
    बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

    वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 1 views
    वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर