अब पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के ऑफिस को 15 दिन में उड़ाने की धमकी, चिट्ठी पढ़ते ही मचा हड़कंप

पूर्णिया
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े विवाद के बीच पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के कार्यालय अर्जुन भवन पहुंचे एक पत्र ने हलचल मचा दी है। स्पीड पोस्ट से भेजे गए पत्र के माध्यम अर्जुन भवन को 15 दिनों के अंदर उड़ा देने की धमकी दी गई है। सांसद कार्यालय की ओर से व्हाट्सएप के जरिए पुलिस अधीक्षक को दी गई है। इस संबंध में देर शाम तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है।

पत्र में दो फोन नंबर का जिक्र
सुपौल जिले के छातापुर थाना क्षेत्र के कामत किशुनगंज गांव निवासी कुंदन कुमार ने यह पत्र भेजा है। सांसद प्रवक्ता राजेश यादव ने बताया कि इस पत्र में पत्र प्रेषक कुंदन कुमार ने इसमें दो मोबाइल नंबर भी दर्ज किया है। इस पत्र में सांसद को कहा गया है कि वे सांसद हैं और सांसद बन कर रहें। पत्र में यह भी कहा है कि आरोपित का दोस्त लारेंस साबरमती जेल से लगातार सांसद को फोन कर रहा है और सांसद फोन नहीं उठा रहे हैं।

आरोपी ने दिया अपना पूरा डिटेल
इसमें सांसद को उल्टी गिनती शुरु हो जाने की धमकी भी दी गई है और 15 दिनों के अंदर अर्जुन भवन को उड़ा देने की धमकी भी दी गई है। साथ ही संपर्क करने के लिए अपना मोबाइल नंबर भी दिया गया है। पत्र में जिस तरह आरोपित ने अपना पूरा डिटेल दिया है, उससे प्रथम दृष्टया मानसिक रुप से बीमार होने की बात प्रतीत हो रही है। सांसद प्रवक्ता ने बताया कि इसकी सूचना अभी व्हाट्सएप के जरिए पुलिस अधीक्षक को दी गई है। बता दें कि सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव अभी चुनाव प्रचार के क्रम में झारखंड में हैं।

admin

Related Posts

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आधारित गीत की धुन से गूंजे जेवर की गलियां

योगी जी लायो जेवर में एयरपोर्ट जेवर की गलियों में गूंजा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर लिखा गया गीत  लोकार्पण समारोह में संगीत, जनसमर्थन और राजनीतिक तालमेल का अनोखा संगम दिखा…

एयरपोर्ट की सुरक्षा को सशक्त बनाने के लिए 05 नई अस्थाई पुलिस चौकियों का सृजन

चप्पे-चप्पे पर पहरा, जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बना अभेद्य किला एयरपोर्ट की सुरक्षा को सशक्त बनाने के लिए 05 नई अस्थाई पुलिस चौकियों का सृजन      दो स्थानों पर 07-07…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा करेंगे धमाका केकेआर के खिलाफ फिर बन सकते हैं काल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा करेंगे धमाका केकेआर के खिलाफ फिर बन सकते हैं काल

केएल राहुल और डेविड वार्नर की श्रेणी में शामिल हुए ऋतुराज

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
केएल राहुल और डेविड वार्नर की श्रेणी में शामिल हुए ऋतुराज

आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती