शिक्षा की राह में अब नहीं कोई रुकावट, समाधान शिविर में चांदनी को मिला श्रवण यंत्र का सहारा

गौरेला पेंड्रा मरवाही

मरवाही जनपद के ग्राम पंचायत लरकेनी की कक्षा 8वीं की छात्रा चांदनी रैदास, जो सुनने की परेशानी से जूझ रही थी, अब नई उम्मीद के साथ अपनी पढ़ाई जारी रख रही है। सुखीलाल की पुत्री चांदनी ने समाधान शिविर निमधा में श्रवण यंत्र के लिए आवेदन किया था। समाज कल्याण विभाग ने उसकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए विशेष प्राथमिकता दी और तुरंत ही श्रवण यंत्र प्रदान कर दिया।

अब चांदनी स्पष्ट रूप से सुन पा रही है, जिससे न केवल उसकी पढ़ाई आसान हो गई है, बल्कि उसके जीवन में एक नया आत्मविश्वास भी जगा है। चांदनी के परिजन इस मदद से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, “अब हमारी बेटी बिना किसी रुकावट के पढ़ाई कर सकेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी का सुशासन तिहार और समाधान शिविर हमारे लिए वरदान साबित हुई है।” यह घटना न सिर्फ शासन की संवेदनशीलता का उदाहरण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि सही समय पर की गई सहायता किसी के जीवन की दिशा बदल सकती है। श्रवण यंत्र मिलने पर उन्होंने विधायक श्री प्रणव कुमार मरपची, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा एवं उपाध्यक्ष राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह और कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

  • admin

    Related Posts

    बायोमेट्रिक लेकर भी हितग्राहियों को नहीं दिया राशन, सेल्समैन का बड़ा कारनामा

    रायपुर/आरंग. शासन की सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत योजनाओं को जमीनी स्तर पर कैसे पलीता लगाया जाता है, इसकी एक तस्वीर ग्राम पंचायत नारा में देखने को मिली है. ग्रामीणों…

    चार व्यावसायिक परिसर सील, संपत्ति कर नहीं भरने पर निगम का बड़ा एक्शन

    रायपुर. रायपुर नगर निगम ने वर्षों का बकाया संपत्ति कर वसूलने में सख्ती दिखाई है. वर्षों से संपत्ति कर नहीं पटाने वाले चार बड़े बकायेदारों की 6 व्यावसायिक परिसरों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    ऑस्ट्रेलिया सावधान! जिम्बाब्वे कर सकता है बड़ा उलटफेर

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 2 views
    ऑस्ट्रेलिया सावधान! जिम्बाब्वे कर सकता है बड़ा उलटफेर

    200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 1 views
    200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

    होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 2 views
    होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

    घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 2 views
    घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

    2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 2 views
    2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

    शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 2 views
    शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद