अब फैंस का इंतजार हो सकता है खत्म, मुंबई इंडियंस में जसप्रीत बुमराह की वापसी हो सकती है जल्द

नई दिल्ली
रविवार की सुबह मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आई। MI के लिए आईपीएल 2025 का सीजन अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। टीम 4 में से 1 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर लगी हुई है। ऐसे में फैंस को जसप्रीत बुमराह की कमी खूब खल रही है। हालांकि अब फैंस का इंतजार खत्म होने को है। मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया पर जसप्रीत बुमराह की वापसी को लेकर अपडेट दिया है। फ्रेंचाइजी ने इस स्टार तेज गेंदबाज के टीम के साथ जुड़ने को लेकर एक वीडियो पोस्ट किया है।

वीडियो में जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन अपने बेटे अंगद को एक कहानी सुनाती नजर आ रही है। कहानी में संजना ने बुमराह को कब (CUB) यानी शेर का बच्चा बताया है जो 2013 में जंगल यानी IPL खेलने उतरा था। जिसमें रनों की बरसात होती है, जहां हर कोई डरता है। लेकिन उसने साहस दिखाया। कई सालों में कई लड़ाईयां लड़ी, मगर हार नहीं मानी। अब वो इस जंगल का राजा है।

ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान बुमराह को पीठ में चोट लगी थी, जिसकी वजह से वह चैंपियंस ट्रॉफी का हिस्सा भी नहीं बन पाए थे। अब आईपीएल 2025 के शुरुआती कुछ मैच मिस करने के बाद बीसीसीआई से उन्हें मैच खेलने के लिए हरी झंडी मिल गई है। बुमराह को पहले भी पीठ की समस्या रही है। सर्जरी के बाद वह सितंबर 2022 से अगस्त 2023 तक लगभग 11 महीने क्रिकेट से दूर रहे। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ़ टी20 मैच में वापसी की।

admin

Related Posts

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

अरिना सबालेंका ने मियामी ओपन के खिताब को अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल मुकाबले में विश्व के चौथे नंबर की खिलाड़ी कोको गॉफ को 6-2, 4-6, 6-3 से हराया। इगा…

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

मुंबई  भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को एक बेहद लग्जरी तोहफा दिया है. हार्दिक ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर