अब गर्मी का दौर होगा शुरू, छत्तीसगढ़-चार दिनों में पांच डिग्री तक बढ़ेगा रात का पारा

रायपुर।

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। एक ओर सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं दूसरी ओर मैदानी इलाकों में धूप चुभने लगी है। आगामी चार दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। इससे ठंड गायब होने लगी है और गर्मी का अहसास होने लगेगी। आज गुरुवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।

प्रदेश में दिन और रात का तापमान बढ़ने से लगभग ठंड गायब हो गई है। गर्मी का अहसास होने लगा है। वहीं मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश में आगामी चार दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। इससे ठंड गायब हो जाएगी। साथ ही दिन का पारा चढ़ने से धूप चुभने लगेगी। हालांकि अभी वातावरण नमी होने की वजह से तड़के की सुबह ठंड का अहसास होती है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में रात का पारा पांच डिग्री तक बढ़ सकता है। उत्तर से आने वाली हवाओं का आना लगभग बंद हो गया है। इस वजह से ठंड कम हो रही है। पिछले चार दिनों से दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी है। प्रदेश के अन्य जिलों में ठंड का असर कम हो गया है, लेकिन सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में अब तक ठंड महसूस हो रही है। रात का तापमान भी सामान्य से कम है। इन इलाकों में ठिठुरन वाली ठंड है। उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं का प्रभाव अब खत्म हो गया है, जिससे ठंडक में कमी आएगी और गर्मी का दौर शुरू होगा। जनवरी के अंत और फरवरी के पहले सप्ताह में प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में लगातार वृद्धि की संभावना है। सुबह और रात की हल्की ठंड से राहत मिलेगी, लेकिन दिन में गर्मी का असर तेज रहेगा। आने वाले दिनों में दिन में गर्मी महसूस होगी और रातें भी हल्की गर्म रहेंगी।

admin

Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 13 फरवरी को मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ

रायपुर. छत्तीसगढ़ के शिमला और छोटा तिब्बत के नाम से प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। यह महोत्सव रोपाखार जलाशय के समीप…

मुख्यमंत्री बस सेवा योजना में शामिल करने सहित कई घोषणाएं

रायपुर. जीपीएम के समन्वित विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अरपा महोत्सव एवं गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के छठवें स्थापना दिवस समारोह के मौके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 1 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज