अब भाजपा को दिल्ली का पूरा पूर्वांचली समाज जवाब देगा: अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के बयान पर उन्हें घेरते हुए कहा है कि उन्होंने पूर्वांचल के रहने वालों के लिए जो बयान दिया है, वह पूरी तरीके से गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि जेपी नड्डा ने संसद में दो दिन पहले हमारे पूर्वांचल के रहने वाले भाइयों की रोहिंग्या, बांग्लादेशियों और घुसपैठियों से तुलना की थी। दिल्ली का पूरा पूर्वांचली समाज अब भाजपा को जवाब देगा।

दरअसल, आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि वह आम आदमी पार्टी के वोटरों के वोट कटवाने के लिए इलेक्शन कमीशन को पत्र दे रही है और जिसमें नाम-पता सब कुछ होने के बावजूद उनके उस स्थान पर नहीं होना बताया गया था। इस पर आम आदमी पार्टी ने अपनी तरफ से एक सर्वे भी करवाया था, जिसमें तकरीबन 75 प्रतिशत लोग इस पते पर पाए गए, जिनके वोट कटवाने के लिए भाजपा की तरफ से आवेदन दिए गए थे।

इसी मुद्दे पर जब सदन में सवाल उठा तो भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा ने जिन लोगों का भी नाम कटवाने के लिए पत्र दिया है, उसमें उन्होंने कारण लिखे होंगे। फिर चाहे वह पूर्वांचली हो, रोहिंग्या हो या बांग्लादेशी हों। उनके बयान को आम आदमी पार्टी ने मुद्दा बनाया और अब भाजपा पर हमलावर है। अरविंद केजरीवाल ने इस बयान को लेकर कहा कि जब से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, हमने पूर्वांचलियों को सम्मान दिया है और हम हमेशा उन्हें सम्मान देते रहेंगे।

admin

Related Posts

समन विवाद पर नया मोड़, केजरीवाल को मिली राहत से असंतुष्ट ED पहुंची ऊपरी अदालत

नई दिल्ली ईडी ने समन की अनदेखी करने के मामले में अरविंद केजरीवाल की दोबारा कानूनी घेरेबंदी करने की तैयारी कर ली है। ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय की ओर से…

100 साल पुरानी मस्जिद का भविष्य अंजान, कृषि भवन के नए टेंडर से वक्फ बोर्ड परेशान

नई दिल्ली सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के अंतर्गत नई दिल्ली के कृषि भवन परिसर में स्थित 100 साल से अधिक पुरानी 'कदीमी मस्जिद' के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडराने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद

टीम इंडिया का तूफानी प्रदर्शन, दूसरे मैच में नामीबिया के सामने 210 रनों की चुनौती

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
टीम इंडिया का तूफानी प्रदर्शन, दूसरे मैच में नामीबिया के सामने 210 रनों की चुनौती

टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले नंबर-2 गेंदबाज बने एडम जांपा

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 1 views
टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले नंबर-2 गेंदबाज बने एडम जांपा

बायर्न का सेमीफाइनल टिकट कन्फर्म, जर्मन कप में लीपजिग को चटाई धूल

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
बायर्न का सेमीफाइनल टिकट कन्फर्म, जर्मन कप में लीपजिग को चटाई धूल