अब अमेठी में भी पुलिस हाई अलर्ट पर, धारा 144 लागू

अमेठी
उत्तर प्रदेश के संभल स्थित मस्जिद में सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद अब अमेठी में भी पुलिस हाई अलर्ट पर आ गई है। ड्रोन के साथ सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। अमेठी में सभी संवेदनशील स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। पूरे जिले में धारा 144 लागू की गई है।

संवेदनशील स्थानों पर पुलिस द्वारा हर आने-जाने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि देखे जाने पर पुलिस फौरन कार्रवाई कर रही है। शासन की तरफ से स्पष्ट निर्देश है कि अगर कहीं भी किसी भी प्रकार की संदिग्ध स्थिति देखने को मिले, तो फौरन कार्रवाई की जाए।

उल्लेखनीय है कि संभल में मस्जिद सर्वे के दौरान टीम पर कुछ युवकों ने पथराव कर दिया था। इसके बाद हालात बिगड़ गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे युवक पुलिस पर हमला कर रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे में दिख रहे युवकों की उम्र 20 से 30 साल के बीच बताई जा रही है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को संभल हिंसा में संलिप्त उपद्रवियों के पोस्टर भी जारी कर दिए हैं, जिन्होंने हिंसक गतिविधियों को अंजाम दिया था। शासन की तरफ से स्पष्ट निर्देश है कि उपद्रव में शामिल लोगों से सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान की भरपाई की जाएगी। किसी भी दंगाई को बख्शा नहीं जाएगा। शासन द्वारा जारी निर्देश में स्पष्ट कहा गया है कि उपद्रव में शामिल लोगों के बारे में जानकारी देने वाले को उचित इनाम भी दिया जाएगा।

admin

Related Posts

बीजेपी पर बरसे शिवपाल यादव, बोले- जनता की समस्याओं से दूर हो गई सरकार

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है। शिवपाल यादव ने राज्य सरकार और उपमुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोलते हुए कई गंभीर आरोप लगाए…

न्यायालय में सुरक्षा पर सवाल: महिला ने पेशी के दौरान चाकू निकालकर दी धमकी

वाराणसी वाराणसी कचहरी परिसर स्थित एसीजेएम षष्ठम (ACJM VI) के कोर्ट रूम में गुरुवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक महिला ने जज के सामने ही अपने बैग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 0 views
शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 1 views
भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 1 views
जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 1 views
जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 2 views
निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 1 views
उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा