‘अब टॉप 10 में नहीं, फिर भी दिल से खुश हूं’ – सामंथा का भावुक बयान

मुंबई 

साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु, ऑटोइम्यूम बीमारी मायोसाइटिस से जूझ रही हैं. धीरे-धीरे वो रिकवर हो रही हैं. बॉडी में एक्सरसाइज और डायट से स्ट्रेन्थ ला रही हैं. हाल ही में सामंथा, एक इवेंट अटेंड करने के लिए दिल्ली आईं. उन्होंने करियर और लाइफ के प्रति जो उनका आउटलुक बदला है, इसपर बात की. 

सामंथा की बदली जिंदगी
सामंथा ने बताया कि वो फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा जरूर हैं, लेकिन किसी रैट रेस का हिस्सा नहीं हैं. टॉप फिल्में भले ही कितना भी कलेक्शन कर लें, एक्ट्रेस को इससे कोई मतलब नहीं है. साथ ही न वो कोई प्रेशर महसूस करती हैं. सामंथा ने कहा- मैं जो पहले इंसान थी, वो अगर आज होती तो शायद मैं चाहती कि मेरी एक साल में पांच फिल्में तो रिलीज हों. क्योंकि यही एक सक्सेसफुल एक्टर का काम करने का रैवेया होता है. 

"आपके पास पांच फिल्में साल की होनी चाहिए. उनमें से एक तो ब्लॉकबस्टर देनी ही होगी. तब जाकर आप खुद को टॉप 10 एक्टर्स की लिस्ट में ला सकते हो. इसके साथ ही टॉप ब्रैंड्स को एंडॉर्स आपको करना होगा. लेकिन मेरे लिए अब ये सबकुछ मायने नहीं रखता है. मेरी पिछले दो साल में एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है. मैं टॉप 10 एक्टर्स की लिस्ट में आने को लेकर बिल्कुल भी इच्छुक नहीं हूं. मेरे पास कोई 1000 करोड़ कमाने वाली फिल्म भी नहीं है. पर मैं इन सबके बावजूद बहुत खुश हूं. इतनी कि शायद आज से पहले कभी खुशी महसूस नहीं की है."

एक्ट्रेस ने क्या किए जिंदगी में बदलाव?
"मैं जब पुराने वाली सामंथा को देखती हूं तो डर जाती हूं. मैं इतनी नाजुक थी. हर फ्राइडे तो चीजें बदलती हैं. जिससे मुझे घबराहट होती थी. मेरी पोजीशन शायद कल मेरी न रहे. मैं शायद रिप्लेस हो जाऊं. मेरी पूरी सेल्फ वर्थ फ्राइडे पर निर्भर करती थी. पर मैंने अपनी लाइफ में कुछ छोटा-छोटे बदलाव किए हैं. मैंने अपनी एक डायरी रखी है, जिसमें मैं हर ग्रेटफुल चीज के बारे में लिखती हूं जो रोजमर्रा में होती है."

"मैं जानती हूं कि मेरे कई फॉलोअर्स मुझे ग्लैमरस लाइफ के लिए फॉलो करते हैं. उन फिल्मों के लिए फॉलो करते हैं जो मैं करती हूं. पर मेरे पॉडकास्ट के जरिए कुछ लोग हेल्थ को लेकर भी जानकारी लेते हैं. क्या पता, एक दिन उनके वो काम आ जाए. उन्हें पता हो कि उन्हें आखिर जाना कहां है. मैंने जो जर्नल रखा है, उसने मेरी लाइफ को काफी बदला है. मेरी पर्सनैलिटी बदली है. मैं घबराती थी कि सक्सेसफुल हो गई तो इसको हैंडल कैसे करूंगी. पर मैंने अपने फेलियर से सीखा है. एक साल बाद मेरे एटीट्यूड में बदलाव आया है."

admin

Related Posts

फाइनल की घड़ी करीब: डिजिटल म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर 31 मार्च को गूंजेगी ‘वॉइस ऑफ द नेशन’ की घोषणा

नई दिल्ली डिजिटल-फर्स्ट म्यूजिक टैलेंट प्लेटफॉर्म बजाज धुनिवर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को मुंबई में आयोजित किया जाएगा। इस खास मौके पर मशहूर संगीतकार तिकड़ी शंकर-एहसान-लॉय की मौजूदगी में…

बैकलेस ड्रेस में दिशा पाटनी का जबरदस्त अंदाज, देख कर लोग कहेंगे Uff ये अदा

मुंबई  दिशा पाटनी बॉलीवुड की ग्लैमर एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपने लुक्स से फैन्स को दीवाना बनाना जानती हैं। दिशा ने इंस्टाग्राम पर नई फोटोज पोस्ट की हैं,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने