अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के आरोपी शरीफुल शहजाद की जमानत याचिका पर अब सुनवाई 4 अप्रैल को

मुंबई
अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के आरोपी शरीफुल शहजाद की जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होनी थी। हालांकि, अदालत में पुलिस ने अपना जवाब फाइल नहीं किया, जिस वजह से सुनवाई 4 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दी गई। अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 4 अप्रैल निर्धारित की और पुलिस को आवेदन के संबंध में अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

सैफ पर चाकू से हमला करने के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद ने मुंबई सेशन कोर्ट में 29 मार्च को जमानत याचिका दायर की थी। आरोपी ने कहा कि वह निर्दोष है और उसके खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है कि सैफ पर उनके बांद्रा स्थित घर में 16 जनवरी की सुबह हमला हुआ था। आरोपी ने कथित तौर पर उनके सबसे छोटे बेटे जेह के कमरे से घुसकर हमला किया था। अभिनेता को कई जगह चोट आई थी। अपनी चोटों के बावजूद सैफ अपने बेटे तैमूर के साथ खुद ही अस्पताल पहुंचे थे। शरीफुल इस्लाम शहजाद ने अपने वकील के माध्यम से दायर याचिका में दावा किया कि एफआईआर गलत तरीके से दर्ज की गई थी और उन्होंने पुलिस जांच में पूरा सहयोग किया है। उनकी कानूनी टीम का कहना है कि चूंकि सारे सबूत पहले से ही पुलिस के पास हैं, उनसे छेड़छाड़ का कोई खतरा नहीं है, इसलिए उसे जमानत दी जानी चाहिए।
फिलहाल, यह मामला बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहा है, जो मुंबई सेशन कोर्ट के अधिकार क्षेत्र में आता है। एक बार पुलिस चार्जशीट दाखिल कर देगी, तो मामला सेशन कोर्ट में ट्रांसफर हो जाएगा। हालांकि, चार्जशीट अभी तक दाखिल नहीं हुई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टर्स ने सैफ के घाव से 2.5 इंच का चाकू टूटा हुआ हिस्सा निकाला था। अभिनेता के शरीर पर चाकू के छह घाव थे, जिनमें से दो गंभीर थे, जो उनकी रीढ़ के पास लगे थे।

  • admin

    Related Posts

    बिना अनुमति आवाज-चेहरा इस्तेमाल नहीं: जुबिन नौटियाल याचिका पर हाईकोर्ट का बड़ा निर्देश

    नई दिल्ली मशहूर गायक जुबिन नौटियाल की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने उनकी पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए एआई प्लेटफॉर्म्स और ऑनलाइन माध्यमों…

    तारा सुतारिया का नया आशियाना: सपनों के घर की पहली झलक पेश की

    मुंबई   अभिनेत्री तारा सुतारिया अपने काम से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों का हिस्सा रहती हैं। उन्होंने हाल ही में नया घर ले लिया है। सोमवार को अभिनेत्री ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    ‘गौतम गंभीर की राजनीति से टीम इंडिया को नुकसान’—पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी का विवादित बयान

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 2 views
    ‘गौतम गंभीर की राजनीति से टीम इंडिया को नुकसान’—पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी का विवादित बयान

    पिता के लिए दौड़े रिंकू सिंह, आनन-फानन में छोड़ा भारतीय टीम का कैंप

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 3 views
    पिता के लिए दौड़े रिंकू सिंह, आनन-फानन में छोड़ा भारतीय टीम का कैंप

    AIU का बड़ा एक्शन: डोपिंग टेस्ट से बचने पर भारतीय धाविका पूजा आत्माराम पर 3 साल का प्रतिबंध

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 2 views
    AIU का बड़ा एक्शन: डोपिंग टेस्ट से बचने पर भारतीय धाविका पूजा आत्माराम पर 3 साल का प्रतिबंध

    जिम्बाब्वे के खिलाफ यह स्कोर बनाएगा टीम इंडिया का सुपरहिट RNR, पूरा गणित देखें

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 2 views
    जिम्बाब्वे के खिलाफ यह स्कोर बनाएगा टीम इंडिया का सुपरहिट RNR, पूरा गणित देखें

    चेस के मंच पर गुकेश का कमाल, प्राग महोत्सव में पहली ट्रॉफी की आस

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 2 views
    चेस के मंच पर गुकेश का कमाल, प्राग महोत्सव में पहली ट्रॉफी की आस

    सेमीफाइनल की रेस में टिके रहने को भारत का मास्टरस्ट्रोक, किस खिलाड़ी पर गिरेगी गाज?

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 2 views
    सेमीफाइनल की रेस में टिके रहने को भारत का मास्टरस्ट्रोक, किस खिलाड़ी पर गिरेगी गाज?