अब हापुड़ पुलिस ने जताई ये आशंका, जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से जिला में अलर्ट घोषित

हापुड़
संभल की घटना को लेकर शुक्रवार को जुमे की नमाज पर माहौल बिगड़ने की आशंका है। सुरक्षा की दृष्टि से जिला में अलर्ट घोषित कर दिया है। अधिकारी नमाज को लेकर विशेष सतर्कता बरती रहे हैं। धार्मिक स्थलों पर पुलिस के साथ पीएसी के जवानों की तैनाती सुनिश्चित कर दी है। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जुमे की नमाज पढ़ी जाएगी। किसी प्रकार का माहौल न बिगड़े इसके लिए पुलिस क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। जिले में सेक्टर-जोनल व्यवस्था लागू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों को सतर्कता बरतने के दिए आदेश
सुपर जोन में अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक निगरानी रखेंगे। तहसीलवार हापुड़, गढ़ और धौलाना तीन जोन बनाए गए हैं। जिनमें उपजिलाधिकारी समेत पुलिस क्षेत्राधिकारी अपने-अपने जोन में मौजूद रहेंगे। जिले के दस थानों को सेक्टर बनाया गया है। प्रत्येक सेक्टर का प्रभारी थानाध्यक्ष को बनाया गया है। सभी थानेदारों समेत पुलिस अधिकारियों को सतर्कता बरतें के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा पीएसी के जवानों को सुरक्षा के मद्देनजर तैनात किया जाएगा। उधर, सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल मार्च निकालकर लोगों से शांति-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है है।

इंटरनेट मीडिया पर पैनी नजर
इंटरनेट मीडिया की निगरानी के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। आपत्तिजनक और भड़काऊ मैसेज वायरल करने वालों को पुलिस गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करेगी। पुलिस और खुफिया विभाग की टीमें जिले की प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।

थानास्तर पर तैनात रहेगी क्यूआरटी
प्रत्येक थाने के साथ पुलिस कार्यालय पर एक-एक क्यूआरटी टीम तैनात रहेगी। कहीं से भी कुछ सूचना मिलती है तो तुरंत क्यूआरटी टीम मौके पर पहुंचेगी। किसी भी हाल में अराजक तत्वों के खिलाफ नर्मी नहीं बरती जाएगी।

धार्मिक गुरुओं से संवाद कर रही पुलिस
पुलिस ने धार्मिक गुरुओं और संभ्रांत लोगों से संवाद कर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर रही है। उन्होंने लिए को शांतिपूर्ण ढंग से जुमे की पढ़ने का भरोसा दिलाया है।

  • admin

    Related Posts

    बीजेपी पर बरसे शिवपाल यादव, बोले- जनता की समस्याओं से दूर हो गई सरकार

    लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है। शिवपाल यादव ने राज्य सरकार और उपमुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोलते हुए कई गंभीर आरोप लगाए…

    न्यायालय में सुरक्षा पर सवाल: महिला ने पेशी के दौरान चाकू निकालकर दी धमकी

    वाराणसी वाराणसी कचहरी परिसर स्थित एसीजेएम षष्ठम (ACJM VI) के कोर्ट रूम में गुरुवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक महिला ने जज के सामने ही अपने बैग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 1 views
    शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

    जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

    जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

    निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 3 views
    निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

    उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा