अब दूध पीना पड़ेगा महंगा!, राज्य सरकार ने बढ़ाये 4 रुपये प्रति लीटर दाम, 1 अप्रैल से लागू होंगी नई कीमतें

नई दिल्ली
महंगाई के इस दौर में अब दूध भी आम आदमी की जेब ढीली करने जा रहा है। अब एक लीटर दूध के पैकेट की कीमत 4 रुपये बढ़ गई है। ये नई कीमतें एक अप्रैल से लागू होंगी। ये फैसला कर्नाटक सरकार ने लिया है। राज्य सरकार में मंत्री केएन रंजना ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में दूध की कीमतें 4 रुपये प्रति लीटर बढ़ जाएंगी। डेयरी किसान और कर्नाटक मिल्क फेडरेशन लंबे समय से कीमतें बढ़ाने की मांग कर रहे थे।

दही भी हो गई महंगी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगठन की मांग थी कि दूध की कीमत 5 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई जाए। हालांकि सरकार ने 4 रुपये की बढ़ोतरी का ही फैसला किया है। इतना ही नहीं, नंदिनी दही की कीमत भी 4 रुपये प्रति किलो बढ़ गई है। इसके पहले जून 2024 में भी नंदिनी दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। मंत्री केएन रंजना ने कहा कि मूल्य संशोधन की राशि सीधे राज्य के दूध उत्पादकों तक पहुंचे, इसके लिए कदम उठाए जाएंगे।

कितनी हो जाएगी दूध की कीमत?
यहां गौर करना जरूरी है कि कर्नाटक सरकार ने जून में हुई 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला वापस ले लिया है। इसका अर्थ ये हुआ कि कीमतों में महज 2 रुपये प्रति लीटर का ही फर्क आएगा। अब नंदिनी दूध के एक लीटर वाले नीले पैकेट की कीमत 44 रुपये से बढ़कर 48 रुपये हो जाएगी। बता दें कि नंदिनी दूध अब हरियाणा में अभी लॉन्च हो सकता है। कर्नाटक को-ऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर फेडरेशन ने बताया कि जल्द ही हरियाणा में इसकी लॉन्चिंग होगी। हाल ही में नंदिनी ने यूपी, उत्तराखंड, राजस्थान और दिल्ली में विस्तार किया है।

 

admin

Related Posts

मालेगांव की नई मेयर नसरीन शेख: बुर्के वाली मेयर, जानिए उनके अधिकार और जिम्मेदारियां

मालेगांव मालेगांव नगर निगम (MMC) के मेयर चुनाव में इस्लाम पार्टी की नसरीन शेख (Nasreen Sheikh) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. उन्‍हें लेकर सोशल मीडिया पर बुर्के वाली मेयर…

13 देशों के 200 मेहमान, संस्कृत मंत्र और भारतीय रस्में: इटली के युवक ने मुंबई की बाला से की शादी

झुंझुनूं  जिले के मंडावा स्थित एक हेरिटेज होटल में 8 फरवरी को इटली के नागरिक माकार्े और मुंबई की जुई वैदिक रीति से विवाह बंधन मेंं बंध गए। शादी में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह