यूुपी में अब वन दारोगाओं पर मधुमक्खियों का हमला, 20 घायल, 4 गंभीर

ललितपुर
यूपी के ललितपुर में रविवार को ही मधुमक्खियों ने कई अधिकारियों पर हमला बोल दिया था। इनमें कई अधिकारी बुरी तरह घायल हो गए थे। अब मिर्जापुर में मधुमक्खियों ने वन दारोगाओं की टीम पर हमला बोला है। मंगलवार को कानपुर से मड़िहान के जंगलों में भ्रमण के लिए प्रशिक्षु वन दारोगा पहुंचे थे। इसी दौरान मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। कुल 54 दारोगाओं की टीम पर हमला होते ही सभी भाग खड़े हुए। इसके बाद भी मधुमक्खियों ने 20 दारोगाओं को बुरी तरह काट लिया है। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन वन दारोगाओं को सीएचसी मड़िहान में भर्ती कराया गया है। बेहतर इलाज के लिए सभी को मिर्जापुर के मंडलीय अस्पताल भेजा गया है।

वन क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी के अनुसार कानपुर नगर से 54 प्रशिक्षु वन दरोगा बेला मंदिर के पास स्थित चंदन वन विश्राम गृह में भ्रमण के लिए आए थे। सुबह सभी लोग झरी पौधशाला में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। इसके बाद एक-एक कर सभी वनकर्मी घायल हो गए। सभी लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद राज मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और सभी घायलों के बेहतर इलाज के लिए तत्काल मिर्जापुर मंडलीय अस्पताल ले गए।

इससे पहले रविवार को ललितपुर के देवगढ़ में पर्यटन की संभावनाएं तलाशने गए नोडल अधिकारी एवं विशेष सचिव रेशम विकास सुनील कुमार वर्मा सहित कई आला अफसरों और कर्मचारियों पर बौद्ध गुफा के पास मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था। इस दौरान कई अफसर घायल हो गए। देवगढ़ मैनेजिंग कमेटी, ग्रामीणों ने रेस्क्यू करके एंबुलेंस से अफसरों को अस्पताल पहुंचाया था। एक अफसर के कान से चार मधुमक्खियों को अस्पताल में निकाला गया था।

नोडल अधिकारी एवं विशेष सचिव रेशम जनपद के संचालित योजनाओं और विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए ललिलतपुर पहुंचे थे। रविवार को उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी केके पांडेय, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी बिरधा, अधिशासी अभियंता जल निगम अवनीश, सचिव शैलेंद्र सहित तमाम कर्मचारी देवगढ़ गए थे। यहां सभी ने पहले दशावतार मंदिर के भग्नावशेष का भ्रमण किया। फिर बौद्ध गुफा की तरफ चले गए। बौद्ध गुफा के पास अफसरों और कर्मचारियों का दल पहुंचा ही था कि अचानक मधुमक्खियों के दल ने उन पर हमला बोल दिया।

नोडल अधिकारी एवं विशेष सचिव रेशम, मुख्य विकास अधिकारी, एडीएम नमामि गंगे ज्यादा दौड़ नहीं लगा सके और मधुमक्खियां उन पर टूट पड़ीं। यह देख अर्दली और गनर ने अफसरों को बचाने का प्रयास करते रहे। हालांकि उनको भी मधुमक्खियां काटती रहीं। इसकी जानकारी मिलते ही देवगढ़ मैनेजिंग दिगंबर जैन कमेटी के अध्यक्ष सीए संजीव जैन, प्रचार मंत्री गौरव जैन के साथ पूरा स्टाफ और आस पास के ग्रामीण मौके पर गए और आहत अधिकारियों, कर्मचारियों को कंबल ओढ़ा कर राहत पहुंचाई।

 

  • admin

    Related Posts

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: यूपी आने वाले विदेशी पर्यटकों के लिए विशेष सुविधाएं

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्टः यूपी आने वाले विदेशी पर्यटकों को होगी सुविधा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर से सीधे यूपी हार्टलैंड में प्रवेश कर सकेंगे विदेशी पर्यटक, बढ़ेगा ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक…

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आधारित गीत की धुन से गूंजे जेवर की गलियां

    योगी जी लायो जेवर में एयरपोर्ट जेवर की गलियों में गूंजा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर लिखा गया गीत  लोकार्पण समारोह में संगीत, जनसमर्थन और राजनीतिक तालमेल का अनोखा संगम दिखा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

    हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 3 views
    हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

    प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

    बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

    बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 0 views
    बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

    वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 1 views
    वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर