UAE से महादेव ऐप के मालिक की अब रेड नोटिस के आधार पर अधिकारियों ने उसके प्रत्यर्पण की मांग की

नई दिल्ली
महादेव ऑनलाइन बुकिंग ऐप के प्रमोटरों में से एक और 6,000 करोड़ रुपये के अवैध सट्टेबाजी मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर के प्रत्यर्पण की कोशिशें शुरू हो गई हैं। चंद्राकर को पिछले हफ्ते संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में गिरफ्तार किया गया था। अब इंटरपोल की रेड नोटिस के आधार पर भारतीय अधिकारियों ने उसके प्रत्यर्पण की मांग की है। मामले से परिचित लोगों ने यह जानकारी दी। प्रवर्तन निदेशालय (ED), केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारी विदेश मंत्रालय के जरिए प्रत्यर्पण दस्तावेजों पर काम कर रहे हैं। इस तरह चंद्राकर को जल्द से जल्द भारत वापस लाने की प्रयास जारी है।

सूत्रों के अनुसार, हाल ही में दुबई में गिरफ्तार किए गए चंद्राकर को अगले कुछ दिनों में भारत को प्रत्यर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय दुबई के अधिकारियों को चंद्राकर के प्रत्यर्पण के लिए आवश्यक दस्तावेज भेजने की प्रक्रिया में जुटा है, जिसके बाद वहां की अदालत से संपर्क किया जाएगा। दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास के सूत्रों ने बताया कि उन्हें यूएई अधिकारियों से अभी तक कुछ भी नहीं मिला है। बताया जाता है कि चंद्राकर 2019 में दुबई चला गया था। इससे पहले वह छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई शहर में अपने भाई के साथ जूस फैक्ट्री नाम से जूस की दुकान चलाता था।

राजनेताओं और नौकरशाहों की संलिप्तता का आरोप
ईडी ने आरोप लगाया है कि महादेव ऑनलाइन बुक गेमिंग और सट्टेबाजी ऐप है। इसमें उसकी जांच से छत्तीसगढ़ के विभिन्न बड़े पद के राजनेताओं और नौकरशाहों की संलिप्तता सामने आई है। चंद्राकर और रवि उप्पल दोनों ही छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। ED ने इस मामले में अब तक कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है और 2 आरोप-पत्र भी दाखिल किए गए हैं। इनमें कहा गया कि चंद्राकर ने फरवरी 2023 में संयुक्त अरब अमीरात के रास अल खैमाह में शादी की और इसमें कारीब 200 करोड़ रुपये नकद खर्च किए गए। एजेंसी ने आरोप लगाया कि चंद्राकर के रिश्तेदारों को भारत से यूएई लाने के लिए निजी जेट किराए पर लिये गए थे। साथ ही, शादी में प्रदर्शन करने के लिए मशहूर हस्तियों को मोटी रकम भुगतान की गई थी।

admin

Related Posts

सुरक्षा व इनोवेशन पर फोकस से भारत-जापान साझेदारी में आया नया मोड़ : रिपोर्ट

नई दिल्ली एक रिपोर्ट के अनुसार, जापान और भारत के बीच लंबे समय से चले आ रहे मजबूत रिश्ते अब एक नए और गतिशील दौर में प्रवेश कर रहे हैं।…

भारत-फ्रांस दोस्ती का नया अध्याय, पीएम मोदी और मैक्रों करेंगे मेगा डिफेंस प्रोजेक्ट लॉन्च

नई दिल्ली भारत और फ्रांस के बीच रक्षा संवाद होने जा रहा है। सैन्य तकनीक व रक्षा क्षेत्र की तैयारियों के लिहाज से यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण संवाद होगा। भारत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह