नोवाक जोकोविच ने धोनी जैसा एक बड़ा ऐलान किया- यह मैच इस स्थान पर उनका आखिरी मैच हो सकता है

पेरिस
दुनिया के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर के खिलाफ फ्रेंच ओपन 2025 का सेमीफाइनल हारने के बाद नोवाक जोकोविच ने एक बड़ा ऐलान किया है। फाइनल में पहुंचने से चूके जोकोविच ने साफ कर दिया है कि यह मैच इस स्थान पर उनका आखिरी मैच हो सकता है और उन्हें यकीन नहीं है कि एक साल बाद वह किसी अन्य खिताब के लिए वापस आएंगे या नहीं। जोकोविच का टॉप फॉर्म उस समय ठंडा पड़ गया, जब सिनर ने अपनी क्वालिटी शॉटमेकिंग से उनको मात दी। अब उनकी भिड़ंत फाइनल में कार्लोस अल्काराज से होगी।

सिनर ने तीन बार के फ्रेंच ओपन विजेता और 100 बार के टूर-लेवल टाइटलिस्ट को 6-4, 7-5, 7-6(3) से हराया। अपनी हार के बाद नोवाक जोकोविच ने अपना बैग पैक किया और कोर्ट से बाहर निकलने से पहले उत्साही भीड़ को अलविदा कहा। एटीपी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए जोकोविच ने कहा, "यह मेरा यहां आखिरी मैच हो सकता है, इसलिए मुझे नहीं पता। यही कारण है कि मैं अंत में थोड़ा अधिक भावुक हो गया था।"

उन्होंने आगे कहा, "यदि यह मेरे करियर का रोलां गैरां का विदाई मैच था, तो माहौल और भीड़ से मुझे जो मिला, उसके लिहाज से यह अद्भुत था। क्या मैं और खेलना चाहता हूं? इसका जवाब है- हां, मैं आगे भी खेलना चाहता हूं, लेकिन क्या मैं 12 महीने बाद फिर से यहां खेल पाऊंगा? मुझे नहीं पता। फिलहाल मैं इतना ही कह सकता हूं।" अपने मैच के बारे में बोलते हुए कहा कि उन्होंने कुछ क्षणों में शानदार प्रदर्शन किया। 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन जोकोविच ने कहा कि सिनर को उन्होंने कड़ी टक्कर दी, लेकिन मैच हार गए।

वहीं, अगर बात नोवाक जोकोविच के बयान की करें तो यह बिल्कुल वैसा ही है, जैसा पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी अक्सर देते हैं। एमएस धोनी एक के बाद एक लगातार आईपीएल में खेलते जा रहे हैं और हर साल यही कहते हैं कि यह उनका शायद आखिरी सीजन है। यहां तक कि अगले महीने 44 साल के होने जा रहे धोनी ने आईपीएल 2025 के आखिरी मैच के बाद कहा था कि वे अभी देखेंगे कि आगे खेल पाते हैं या नहीं। ऐसा ही बयान नोवाक जोकोविच ने दिया है।

admin

Related Posts

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

 नई दिल्ली   भारत की टी20 वर्ल्ड कप खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन ने कहा कि देश आने वाले कई वर्षों तक वैश्विक क्रिकेट पर राज…

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

नई दिल्ली पूर्व भारतीय कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने रविवार को कहा कि देश की समृद्ध क्रिकेट प्रतिभा अब मैदान पर असली सफलता में बदल रही है और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव