दक्षिण कोरिया की सेना ने पुष्टि की, उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर में छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों को लॉन्च किया

सियोल
उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर में छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों को लॉन्च किया है। दक्षिण कोरिया की सेना ने मंगलवार को एक बयान में इसकी पुष्टि की है। योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ (जेसीएस) ने कहा कि उसने पश्चिमी प्रांत नॉर्थ ह्वांगहे के सारीवोन क्षेत्र में सुबह करीब 7:30 बजे लॉन्च का पता लगाया है। इन मिसाइलों ने समुद्र में गिरने से पहले लगभग 400 किलोमीटर की दूरी तय की।

ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के एक अधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि उत्तर कोरिया के लेटेस्ट लॉन्च में उसके केएन-25 सुपर लार्ज 600 मिलीमीटर मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर शामिल थे। ऐसा माना जाता है कि यह हथियार दक्षिण कोरिया में कहीं भी हमला करने में सक्षम है। हालांकि, अधिकारी ने दागी गई मिसाइलों की संख्या बताने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि जानकारी जुटाई जा रही है।

दरअसल, यह मिसाइल लॉन्च उस समय किया गया है, जब अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हो रहे हैं। डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुकाबला है। इस बीच, दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि उत्तर कोरिया अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान हथियार परीक्षण कर सकता है, ताकि वह अपनी उपस्थिति दर्ज करा सके और अपनी परमाणु क्षमताओं का प्रदर्शन कर बाहरी ध्यान आकर्षित कर सके।

उत्तर कोरिया ने गुरुवार को पूर्वी सागर में ह्वासोंग-19 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का लॉन्च किया था। इसके बाद पांच दिन के बाद उत्तर कोरिया ने फिर से छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं।

admin

Related Posts

नड्डा का बड़ा बयान: भारत का आर्थिक जगत नए युग में, सुधारों से बदल रही तस्वीर

नई दिल्ली राज्यसभा में बोलते हुए नेता सदन जेपी नड्डा ने कहा कि विकसित भारत 2047 तक पहुंचने के लिए आज 2026 में क्या करना है और अगले पांच सालों…

राहुल गांधी पर बीजेपी का वार, कहा– ऐसी राजनीति से लोकतंत्र होता है कमजोर

नई दिल्ली भाजपा सांसदों ने कांग्रेस पर सदन में शोर करने और कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला काम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 1 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

टीम इंडिया के सितारे चमके — सूर्या टॉप-5 के करीब, ईशान की लंबी उड़ान, ऑलराउंडर ताज पाकिस्तान के नाम

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 1 views
टीम इंडिया के सितारे चमके — सूर्या टॉप-5 के करीब, ईशान की लंबी उड़ान, ऑलराउंडर ताज पाकिस्तान के नाम

ट्रिगर दबेगा, तिरंगा लहराएगा! एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड के लिए तैयार भारतीय पिस्टल शूटर

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 1 views
ट्रिगर दबेगा, तिरंगा लहराएगा! एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड के लिए तैयार भारतीय पिस्टल शूटर

खिलाड़ियों का करियर दांव पर क्यों? बहिष्कार मुद्दे पर कपिल देव ने पाकिस्तान को दिखाया आईना

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 1 views
खिलाड़ियों का करियर दांव पर क्यों? बहिष्कार मुद्दे पर कपिल देव ने पाकिस्तान को दिखाया आईना

सांसें थाम देने वाला अंत, हैवर्ट्ज के लेट गोल से आर्सेनल काराबाओ कप फाइनल में

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 1 views
सांसें थाम देने वाला अंत, हैवर्ट्ज के लेट गोल से आर्सेनल काराबाओ कप फाइनल में

टीमवर्क और परफॉर्मेंस पर जोर: डेविस कप में जीत का फॉर्मूला बताकर बोले कप्तान रोहित राजपाल

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 1 views
टीमवर्क और परफॉर्मेंस पर जोर: डेविस कप में जीत का फॉर्मूला बताकर बोले कप्तान रोहित राजपाल