रिकॉर्ड नहीं साथ, लेकिन उम्मीदें बरकरार: नई पिच पर टीम इंडिया की टक्कर रोमांचक

नई दिल्ली 
टी20 वर्ल्ड कप 2026 दो महीने बाद भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा। इससे पहले टीम इंडिया को कुल 10 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने हैं। इनमें से पांच मुकाबले इसी सीरीज में खेले जाने हैं। एक तरह से टीम इंडिया के लिए घरेलू धरती पर ये टी20 विश्व कप की ड्रेस रिहर्सल होगी। कटक के बाराबती स्टेडियम में ये मुकाबला खेला जाएगा। हालांकि, इस मैदान पर टीम इंडिया का ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। ऐसे में आप पिच रिपोर्ट के बारे में जान लीजिए कि यहां किसको फायदा होने वाला है और किसको परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
 
बाराबती स्टेडियम में पहली बार लाल मिट्टी की पिच पर मुकाबला खेला जाएगा और इसके हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद है। बहुत ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच यहां नहीं खेले गए हैं। सिर्फ 3 ही टी20 इंटरनेशनल मैचों की मेजबानी इस स्टेडियम ने की है और इनमें से दो बार तो भिड़ंत इंडिया और साउथ अफ्रीका की ही हुई है। हैरानी की बात ये है कि दोनों बार टीम इंडिया को मुंह की खानी पड़ी है। एक अन्य मुकाबला इस मैदान पर भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया था, जिसमे टीम इंडिया ने 93 रनों से जीत दर्ज की थी।

कटक के इस मैदान पर टी20 इंटरनेशनल मैच में हाईएस्ट स्कोर 180 रन का है, जो भारत ने श्रीलंका के खिलाफ बनाया था। वहीं, सबसे कम स्कोर टी20आई क्रिकेट में कटक के बाराबती स्टेडियम में सिर्फ 87 है, जो कि श्रीलंका ने भारत के खिलाफ इसी मैच में बनाया था। रन चेज में यहां फायदा मिलता है। ऐसे में कोई भी टीम टॉस जीतेगी तो जरूर गेंदबाजी चुनेगी, क्योंकि रात को ओस पड़ने के पूरे चांस हैं और बारिश का भी 10 फीसदी अनुमान है।

सिर्फ 3 ही टी20 मैच यहां खेले गए तो अनुमान लगाना बहुत ही गलत होगा कि किसे फायदा मिलेगा और किसे नुकसान होगा, लेकिन एक बात तय है कि लाल मिट्टी की पिच से तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है और काफी रन बनते हैं। ऐसे में पहली बार इस मैदान पर 200 रनों का आंकड़ा भी कोई टीम छू सकती है। दोनों के पास पावर हिटर हैं, जो तेजी से रन बनाते हैं। हालांकि, बड़ा स्कोर यहां चेज भी हो सकता है, क्योंकि ड्यू फैक्टर बहुत ही ज्यादा अहम होगा।

admin

Related Posts

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

नई दिल्ली इंग्लैंड की क्रिकेट लीग 'द हंड्रेड' में भारतीय कंपनी सन ग्रुप के स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी के पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने का मामला शांत नहीं हुआ है। सनराइजर्स लीड्स…

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

नई दिल्ली पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने मुंबई में IPL 2026 के लिए अपना प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप शुरू किया है। सोमवार को मुंबई में आधिकारिक प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 0 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी