चुनावी रण में उतरे नीतीश: लेशी सिंह के लिए वोट माँगे, विरोधियों पर बोला हमला

पटना 
बिहार की सियासत में अब टक्कर दिलचस्प हो गई है। एक तरफ जेडीयू की वरिष्ठ मंत्री लेशी सिंह के लिए प्रचार करने खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार धमदाहा (पूर्णिया) के मैदान में उतरे, तो दूसरी तरफ उनके पुराने साथी और अब विरोधी बने संतोष कुशवाहा आरजेडी के टिकट पर उसी सीट से चुनावी मैदान में हैं। सीमांचल की ये जंग अब सिर्फ सीट की नहीं, सियासी प्रतिष्ठा की भी हो गई है। धमदाहा में बुधवार दोपहर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ठाकुरबाड़ी मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले वक्त में बिहार देश के विकसित राज्यों में शुमार होगा। उन्होंने दावा किया कि राज्य को केंद्र सरकार से भरपूर सहयोग मिल रहा है और अब बिहार के हर इलाके में विकास की गूंज सुनाई दे रही है।
 
नीतीश कुमार ने कहा, “पहले बिहार में शाम होते ही लोग घरों में बंद हो जाते थे, डर और झगड़े का माहौल था। अब शांति, भाईचारा और प्रेम है। हमने महिलाओं को 35% आरक्षण दिया, नौकरियां दीं, पेंशन बढ़ाई और हर वर्ग के विकास के लिए काम किया।” मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि “2030 तक एक करोड़ युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य है। पूर्णिया एयरपोर्ट शुरू हो चुका है, मखाना बोर्ड बन चुका है, और धमदाहा से फोर लेन रोड बनने जा रहा है।”

संतोश कुशवाहा के खिलाफ प्रचार कर रहे नीतीश कुमार
उन्होंने मंच से जेडीयू प्रत्याशी लेशी सिंह के पक्ष में वोट मांगते हुए कहा, “लेशी सिंह ने धमदाहा में जो काम किया है, वो किसी से छिपा नहीं। इन्हें जीताना विकास की रफ्तार को बनाए रखना है।” मंच पर जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, पूर्व मंत्री शहनवाज हुसैन और साबिर अली जैसे दिग्गज नेता मौजूद थे।

गौरतलब है कि धमदाहा सीट पर मुकाबला अब जेडीयू की लेशी सिंह बनाम आरजेडी के संतोष कुशवाहा के बीच है। लेशी सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सबसे भरोसेमंद नेताओं में गिनी जाती हैं, जबकि संतोष कुशवाहा सीमांचल में अपनी जातीय पकड़ और पुराने सियासी रसूख के कारण एक मजबूत चुनौती पेश कर रहे हैं।

 

admin

Related Posts

मुंबई की सत्ता में मराठी फैक्टर! विपक्ष को मिल रहे समर्थन से बीजेपी ने चुना रितु तावड़े को महापौर

नई दिल्ली शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (उबाठा) नेता संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनाव में उनकी पार्टी और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को मिले…

लखनऊ में मायावती की बैठक, 2027 विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति पर होगी समीक्षा

लखनऊ  बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती आज लखनऊ में संगठन की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक करेंगी। इस बैठक में प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के साथ-साथ सभी जिलों और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 0 views
चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 1 views
भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 3 views
टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल