अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई समेत नौ खिलाड़ियों ने किए महाकाल के दर्शन, कहा- बाबा जानते हैं, क्या देना है

उज्जैन

 कालों के काल बाबा महाकाल के दरबार में प्रतिदिन सुबह 4 बजे होने वाली भस्म आरती में मंगलवार सुबह भारतीय क्रिकेट टीम के 9 खिलाड़ी शामिल हुए। सभी ने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए। इसके बाद चांदी द्वार के पास पहुंचकर भगवान का पूजन-अर्चन किया और नंदीजी के कानों में अपनी मनोकामनाएं कहीं।
 
महाकालेश्वर मंदिर के पुरोहित विपुल चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार सुबह भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, आकाश सिंह, अभिषेक देसाई, ऋषभ चौहान, चिंतन गाजा, उमंग टांडेल, विशाल जायसवाल और भानु पनिया बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे।

2 घंटे तक किया पूजन-अर्चन

जानकारी के अनुसार खिलाड़ियों ने लगभग 2 घंटे तक बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए और निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन करते हुए भगवान की जय-जयकार की। उन्होंने जलाभिषेक और पूजन-अर्चन भी किया। इसके बाद नंदीजी के कानों में अपनी मनोकामनाएं कहकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

बाबा महाकाल मुझे हर साल बुलाते हैं
मुश्ताक अली ट्रॉफी में शामिल होने के लिए कई दिग्गज खिलाड़ी इंदौर पहुंचे हैं। मंगलवार को खिलाड़ी बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे। अक्षर पटेल और रवि विश्नोई ने मंदिर की देहरी से महाकाल का पूजन अभिषेक कर आशीर्वाद लिया। भस्म आरती सम्पन्न होने के बाद सभी ने नंदी जी के कान में अपनी मनोकामना मांगी। अक्षर पटेल ने कहा कि मैंने अपने लिए नहीं मांगा है। मुझे हर साल बाबा महाकाल बुलाते हैं, बस वे बुलाते रहे। मेरे लिए जो अच्छा होगा बाबा महाकाल मुझे दे देते हैं।

महादेव की कृपा मुझ पर बनी रहे
रवि विश्नोई ने कहा कि महादेव की कृपा मुझ पर बनी रहे। बहुत अच्छा लगता है महाकाल मंदिर आना, मैं दूसरी बार आया हूं। बता दें कि दो दिन पहले भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर कुनाल पंड्या महाकालेश्वर मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे। जहां उन्होंने परिवार के साथ बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया था।

खिलाड़ियों ने साझा किए अनुभव

मीडिया से बातचीत में अक्षर पटेल ने कहा, बाबा महाकाल हमें हर साल बुलाते रहते हैं, इसीलिए हम यहां आते हैं। बाबा महाकाल जानते हैं कि हमें क्या देना है और क्या नहीं। वहीं, रवि बिश्नोई ने कहा कि यह दूसरी बार है जब मैं बाबा महाकाल की भस्म आरती देखने आया हूं। बाबा की कृपा मुझ पर और हम सब पर बनी रहे, यही कामना है।

admin

Related Posts

प्रदेश के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 प्रदेश के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय सेना में राष्ट्रव्यापी जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव भांडेर में किसान सम्मेलन में होंगे शामिल

62 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दतिया जिले के भांडेर में मंगलवार 24 मार्च को मण्डी प्रांगण में किसान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया

डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस की होगी एंट्री

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस की होगी एंट्री

क्रिकेट जगत में विवाद: वैभव सूर्यवंशी पर क्यों उठे सवाल? AB de Villiers का नाम आते ही छिड़ी बहस

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
क्रिकेट जगत में विवाद: वैभव सूर्यवंशी पर क्यों उठे सवाल? AB de Villiers का नाम आते ही छिड़ी बहस

Player of the Month: फरवरी में छाए भारतीय और पाकिस्तानी सितारे, ICC ने किया सम्मानित

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
Player of the Month: फरवरी में छाए भारतीय और पाकिस्तानी सितारे, ICC ने किया सम्मानित

जूनियर ब्लू टाइगर्स का इंटरनेशनल टेस्ट, थाईलैंड-इंडोनेशिया-कोरिया से होगी टक्कर

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
जूनियर ब्लू टाइगर्स का इंटरनेशनल टेस्ट, थाईलैंड-इंडोनेशिया-कोरिया से होगी टक्कर

PSL बीच में छोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, नकवी ने साफ कहा- होगी कड़ी कार्रवाई

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
PSL बीच में छोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, नकवी ने साफ कहा- होगी कड़ी कार्रवाई