ब्राजील के विश्व कप क्वालीफायर्स के लिए नेमार, एंड्रिक रहेंगे बाहर

रियो डी जेनेरियो
ब्राजील ने अपने आगामी वेनेजुएला और उरुग्वे के खिलाफ होने वाले फीफा विश्व कप क्वालीफायर मैचों के लिए अनुभवी फारवर्ड नेमार और रियल मैड्रिड के युवा खिलाड़ी एंड्रिक को बाहर रखने का फैसला लिया है। यह जानकारी ब्राजील फुटबॉल संघ ने शुक्रवार को अपने एक बयान में दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, नेमार ने पिछले महीने अपने क्लब अल हिलाल के लिए करीब एक साल बाद मैदान पर वापसी की थी। लगभग एक साल पहले उन्हें एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट में चोट लगी थी। उसके बाद से लगातार वह मैदान से दूर थे। नेमार 128 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 79 गोल के विश्व रिकार्ड के साथ ब्राजील के सर्वकालिक शीर्ष स्कोरर हैं।

ब्राजील के मैनेजर डोरिवल जूनियर ने उनकी वापसी पर जानकारी देते हुए बताया, “14 नवंबर को वेनेजुएला के साथ होने वाले मैच और इसके मात्र पांच दिन बाद उरुग्वे के खिलाफ घरेलू मैच के लिए 32 वर्षीय खिलाड़ी को वापस बुलाना अभी जल्दबाजी होगी।” डोरिवल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “वह पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं, लेकिन उन्होंने केवल कुछ मिनट ही खेले हैं, और यही एक बड़ा कारण है। अगले साल तक, उन्हें खेलने के लिए अधिक समय मिलेगा, वह पूरी तरह से अपना आत्मविश्वास हासिल कर लेंगे।”

बता दें कि 18 वर्षीय फारवर्ड एंड्रिक ने अपने पहले पांच अंतर्राष्ट्रीय मैचों में तीन गोल किए थे। वह चिली और पेरू के खिलाफ ब्राजील के अक्टूबर क्वालीफायर में सिर्फ 26 मिनट ही खेल पाए थे। रियल मैड्रिड के साथ भी उन्हें खेल में संघर्ष करते साफ देखा जा सकता था। ब्राजील वर्तमान में 10 टीमों के दक्षिण अमेरिकी क्वालीफाइंग जोन में 10 मैचों में 16 अंक लेकर चौथे स्थान पर है। वह शीर्ष पर चल रहे अर्जेंटीना से छह अंक पीछे है।

इस ग्रुप की शीर्ष छह टीमें संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में होने वाले 2026 विश्व कप के लिए स्वतः ही क्वालीफाई कर लेंगी। सातवें स्थान पर रहने वाली टीम अंतर-महाद्वीपीय प्लेऑफ में पहुंचेगी।

ब्राजील की टीम इस प्रकार है:

गोलकीपर: वेवर्टन (पाल्मीरास), बेंटो (अल-नासर), एडर्सन (मैनचेस्टर सिटी)।

डिफेंडर: डेनिलो (जुवेंटस), वेंडरसन (मोनाको), अबनेर (ल्योन), गुइलहर्मे अराना (एटलेटिको माइनिरो), मुरिलो (नॉटिंघम फॉरेस्ट), एडर मिलिटाओ (रियल मैड्रिड), गेब्रियल मैगलहेस (आर्सेनल), मार्क्विनहोस (पेरिस सेंट-जर्मेन)

मिडफील्डर: आंद्रे (वॉल्वरहैम्प्टन), ब्रूनो गुइमारेस (न्यूकैसल), गर्सन (फ्लेमेंगो), लुकास पाक्वेटा (वेस्ट हैम), एंड्रियास परेरा (फुलहम), रफिन्हा (बार्सिलोना)।

फॉरवर्ड: रोड्रिगो (रियल मैड्रिड), विनीसियस जूनियर (रियल मैड्रिड), लुइज़ हेनरिक (बोटाफोगो), इगोर जीसस (बोटाफोगो), एस्टेवाओ (पाल्मेरास), सविन्हो (मैनचेस्टर सिटी)।

 

  • admin

    Related Posts

    सुपर-8 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका का महासंग्राम, क्वालीफाई करते ही तय हुई भिड़ंत

    नई दिल्ली दक्षिण अफ्रीका ने सोमवार को टी20 विश्व कप के सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही अफ्रीका की टीम टी20 विश्व कप के अगले…

    ईशान किशन के रन तांडव के बीच पाकिस्तानी लोगों के गूगल सर्च हुए चौंकाने वाले

    नई दिल्ली कल भारत-पाकिस्तान का मैच शुरू हुआ तो पाकिस्तान का सबसे बड़ा खौफ अभिषेक शर्मा थे, लेकिन अभिषेक शर्मा पहले ओवर की आखिरी गेंद पर सलमान अली आगा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सुपर-8 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका का महासंग्राम, क्वालीफाई करते ही तय हुई भिड़ंत

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 0 views
    सुपर-8 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका का महासंग्राम, क्वालीफाई करते ही तय हुई भिड़ंत

    ईशान किशन के रन तांडव के बीच पाकिस्तानी लोगों के गूगल सर्च हुए चौंकाने वाले

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 0 views
    ईशान किशन के रन तांडव के बीच पाकिस्तानी लोगों के गूगल सर्च हुए चौंकाने वाले

    ना ड्रामा काम आया, ना दांव… करारी हार के बाद आफरीदी का गुस्सा फूटा, टीम PAK की खुलकर लगाई क्लास

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 2 views
    ना ड्रामा काम आया, ना दांव… करारी हार के बाद आफरीदी का गुस्सा फूटा, टीम PAK की खुलकर लगाई क्लास

    भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 1 views
    भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

    भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 1 views
    भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

    कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट