न्यूजीलैंड के सीनियर प्लेयर टीम साउदी ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहते-कहते क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी की

नई दिल्ली
न्यूजीलैंड के सीनियर प्लेयर टीम साउदी ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहते-कहते क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अब आप सोच रहे होंगे कि साउदी तो एक तेज गेंदबाज हैं वहीं क्रिस गेल एक बल्लेबाज, तो न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने ऐसे कैसे यूनिवर्स बॉस के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें, साउदी ने गेल के इस रिकॉर्ड की बराबरी गेंदबाजी में नहीं बल्कि बल्लेबाजी में ही की है। जी हां, ये रिकॉर्ड है टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का।

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट में टिम साउदी ने बल्ले से कमाल दिखाया। पहली पारी में उन्होंने मात्र 10 गेंदों का सामना किया जिसमें 1 चौके और 3 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 23 रनों की तूफानी पारी खेली।

इन 3 छक्कों की मदद से साउदी ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में क्रिस गेल की बराबरी की है। वेस्टइंडीज के इस पूर्व धाकड़ सलामी बल्लेबाज ने अपने करियर में खेले 103 टेस्ट मैचों में 98 छक्के जड़े थे। वहीं साउदी ने इतने छक्के जड़ने के लिए 107 मैच लिए। साउदी की नजरें अब छक्कों का शतक पूरा करने पर होगी। न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी के पास करियर की आखिरी इनिंग बाकी है। ऐसे में वह दो छक्के लगाकर इस कीर्तिमान को अपने नाम करना चाहेंगे।

बता दें, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ तीन ही बल्लेबाज ऐसे हैं जो 100 या उससे अधिक छक्के जड़ पाए हैं। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के एडिम गिलक्रिस्ट, न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैक्कुलम और इंग्लैंड के बेन स्टोक्स का नाम शामिल है। स्टोक्स के नाम टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

  • admin

    Related Posts

    पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

     दिल्ली बांग्लादेश में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) के लाइव प्रसारण पर रोक लगा दी गई है. भारत की जियोस्टार (JioStar) ने बांग्लादेश में अपने आईपीएल प्रसारण समझौते को समाप्त…

    IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

    नई दिल्ली  मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में पिछले 13 सालों से चले आ रहे अपने पहले मैच को हारने के तिलिस्म को तोड़ दिया है। आईपीएल 2026 के अपने पहले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

    IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

    एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

    मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 2 views
    मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

    लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 2 views
    लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

    मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन