फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड का टॉस पर कब्जा, भारत पहले करेगा बैटिंग

अहमदाबाद 

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। न्यूजीलैंड की टीम में मैकोई की जगह जैकब डफी आए हैं। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में खिताबी मुकाबला खेला जाना है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम महामुकाबले की मेजबानी के लिए तैयार है। दोनों टीमें पहली बार टी20 विश्व कप के फाइनल में भिड़ेंगी। भारत मौजूदा चैंपियन है, जबकि न्यूजीलैंड को पहले खिताब की तलाश होगी। मौजूदा चैंपियन भारत फाइनल में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। भारतीय टीम का लक्ष्य टी20 विश्व कप खिताब का बचाव करने वाली पहली टीम बनने के अलावा तीसरी बार खिताब जीतना है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने टूर्नामेंट के 2026 एडिशन के लिए कुल $13.5 मिलियन (₹120 करोड़ से ज्यादा) के प्राइज़ पूल की घोषणा की है, जो 2024 इवेंट की तुलना में लगभग 20% ज्यादा है। ट्रॉफी उठाने वाली टीम को $3 मिलियन (लगभग ₹27.48 करोड़) मिलेंगे, जबकि रनर-अप को $1.6 मिलियन (लगभग ₹14.65 करोड़) मिलेंगे।

अहमदाबाद में कैसा रहेगा मौसम?

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में T20 World Cup 2026 का फाइनल मैच आज खेला जाना है। इस स्टेडियम में अमूमन मार्च के महीने में बारिश होने की संभावना कम होती है। 8 मार्च को भी बारिश की संभावना एक फीसदी भी नहीं है। हालांकि, ओस गिरने के थोड़े बहुत चांस हैं, लेकिन फैंस को पूरा मैच देखने को मिलेगा।

कहां देख सकेंगे भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल लाइव

India vs New Zealand टी20 वर्ल्ड कप फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप फाइनल भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। IND vs NZ T20 World Cup Final का लाइव प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न नेटवर्क्स पर होगा। इसके अलावा DD Sports और DD Free Dish पर आप इस मैच का मजा बिल्कुल फ्री में उठा सकते हैं। टी20 वर्ल्ड कप फाइनल लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज?

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल आज यानी रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। भारत का रिकॉर्ड इस मैदान पर कुछ खास नहीं रहा है। 2023 वर्ल्ड कप से भारत ने आईसीसी टूर्नामेंट में सिर्फ दो ही मैच हारे हैं और यह दोनों ही हार टीम इंडिया को इसी मैदान पर मिली थी। नरेंद्र मोदी स्टेडियम की सतह बल्लेबाजों के लिए एक अच्छा बैटिंग ट्रैक देने के लिए जानी जाती है और बड़े फाइनल में भी इसके ऐसे ही रहने की संभावना है, क्योंकि पिच में काली मिट्टी के मुकाबले लाल मिट्टी ज्यादा है, जिससे बल्लेबाजों को अपने शॉट खेलने का मौका मिलेगा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक 6 मैच खेले गए हैं, जिसमें 3 टीमें पहले बैटिंग करके जीती है, वहीं 2 टीमों को टारगेट चेज करने में सफलता मिली है।

भारत और न्यूजीलैंड की टीमें

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन

admin

Related Posts

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

 नई दिल्ली   भारत की टी20 वर्ल्ड कप खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन ने कहा कि देश आने वाले कई वर्षों तक वैश्विक क्रिकेट पर राज…

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

नई दिल्ली पूर्व भारतीय कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने रविवार को कहा कि देश की समृद्ध क्रिकेट प्रतिभा अब मैदान पर असली सफलता में बदल रही है और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव