न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने मुंबई में जारी तीसरे और आखिरी टेस्ट में रचा इतिहास

नई दिल्ली
न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने मुंबई में जारी तीसरे और आखिरी टेस्ट में इतिहास रच दिया है। वह बतौर विदेशी गेंदबाज भारत के एक स्टेडियम में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विदेशी गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज इयान बॉथम को पछाड़ा है। एजाज ने यह रिकॉर्ड रविंद्र जडेजा का विकेट लेकर हासिल किया। भारत को मुंबई टेस्ट जीतने के लिए 147 रनों का टारगेट मिला है। टीम इंडिया की रन चेज के दौरान एजाज ने रविंद्र जडेजा के रूप में चौथा शिकार कर यह उपलब्धि हासिल की।

एजाज पटेल अभी तक मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 23 विकेट चटका चुके हैं। इसी मैदान पर पिछले भारतीय दौरे पर उन्होंने एक पारी में 10 के 10 विकेट लेकर इतिहास रचा था। वह ऐसा कारनामा करने वाले न्यूजीलैंड के पहले और दुनिया के तीसरे गेंदबाज बने थे। उस दौरान दोनों पारियों में एजाज ने 14 विकेट चटकाए थे। वहीं मौजूदा टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 5 विकेट चटकाए थे।

भारत में एक मैदान पर मेहमान गेंदबाज द्वारा लिए गए सबसे ज्यादा विकेट-

18 रिची बेनाउड, ईडन गार्डन
17 कोर्टनी वॉल्श, वानखेड़े

बात इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीसरे टेस्ट की करें तो, कीवी टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 235 रन बोर्ड पर लगाए थे, जिसके जवाब में भारत ने 263 रन बनाकर मेहमानों पर 28 रनों की बढ़त हासिल की। न्यूजीलैंड दूसरी पारी में 174 रनों पर सिमट गया और भारत के सामने जीत के लिए 147 रनों का टारगेट रखा।

admin

Related Posts

एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

चेन्नई इंडियन प्रीमियर लीग का तीसरा मुकाबला सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाना है. राजस्थान रॉयल्स के साथ एक दशक से ज्यादा समय तक…

जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम

मियामी इटली के स्टार टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने मियामी ओपन का खिताब जीत लिया है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में चेक गणराज्य के जिरी लेहेका को 6-4, 6-4 से हराया।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम

टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान