नई एसपी सरिता डोभाल ने संभाली कमान, मस्जिद विवाद के बीच शहर में कानून व्यवस्था बनाने की है सामने चुनौती

देहरादून.
मस्जिद विवाद के बीच एसपी अमित श्रीवास्तव के तबादले के बाद शासन ने यहां सरिता डोभाल को एसपी की जिम्मेदारी सौंपी हैं। जो कि राज्य गठन के बाद 19वें एसपी के रूप में पदभार ग्रहण करेंगी। उनके लिए यहां चार माह से चल रहे मस्जिद विवाद के बीच कानून व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती होगी। उन्होंने आज शनिवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। बता दें कि सरिता डोभाल प्रांतीय पुलिस सेवा की 2005 बैच की अधिकारी हैं। इससे पूर्व वह देहरादून सहित हरिद्वार में एसपी देहात के रूप में सेवा कर चुकी हैं। उत्तरकाशी जनपद में नियुक्ति से पूर्व वह एसपी रेलवे के रूप में तैनात थीं।

दूसरी महिला पुलिस अधिकारी
जनपद गठन के बाद वह दूसरी महिला पुलिस अधिकारी हैं, जिन्हें सीमांत जनपद में एसपी के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व अविभाजित उत्तर प्रदेश के समय वर्ष 1995 से 98 तक आईपीएस तनुजा श्रीवास्तव उत्तरकाशी में एसपी रह चुकी हैं। राज्य गठन के बाद वर्ष 2016 में विमला गुंज्याल एक माह के लिए एसपी के रूप में वैकल्पिक व्यवस्था पर चार्ज पर रहीं थी।

सरिता डोभाल के पदभार ग्रहण करते ही सबसे बड़ी चुनौती होगी जिले में मस्जिद विवाद के बीच कानून व्यवस्था बनाए रखना। क्योंकि एक दिसंबर को कई संगठनों ने महापंचायत का एलान किया है। इसके साथ ही जनपद में नशे के कारोबार को रोकना भी प्रमुख चुनौती होगी।

एसपी अमित श्रीवास्तव को दी गई विदाई
इधर, पुलिस लाइन ज्ञानसू में एसपी अमित श्रीवास्तव को अधिकारियों और जवानों ने विदाई दी। इस दौरान सीओ सुरेंद्र भंडारी ने उनके कार्यों के अनुभवों को साझा किया। एसपी अमित श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तरकाशी पुलिस दृढ़ संकल्पित टीम है। जिससे हमें हमेशा समाज के असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आकर कार्य करना चाहिए।

  • admin

    Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट ने UGC नियमों पर लगाई ब्रेक, कहा– लागू हुए तो बढ़ेगी विभाजन की खाई

    नई दिल्ली यूजीसी रूल्स को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। इन नियमों को लेकर देश भर में विवाद हो रहा था और सवर्ण समाज के लोगों ने ऐतराज…

    शिक्षा जगत में हलचल: UGC नियमों पर सुप्रीम कोर्ट स्टे, दुरुपयोग पर जताई चिंता

    नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट आज उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने वाली नियमावली, 2026 पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। 2012 के पुराने नियम ही फिलहाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    प्लेऑफ की जंग तेज: मुंबई–गुजरात भिड़ंत में हारने वाली टीम पर लटक सकती है बाहर होने की तलवार

    • By admin
    • January 29, 2026
    • 0 views
    प्लेऑफ की जंग तेज: मुंबई–गुजरात भिड़ंत में हारने वाली टीम पर लटक सकती है बाहर होने की तलवार

    किसे मिला दिग्गजों में स्थान? रवि शास्त्री की टॉप-5 लिस्ट से रोहित शर्मा गायब

    • By admin
    • January 29, 2026
    • 0 views
    किसे मिला दिग्गजों में स्थान? रवि शास्त्री की टॉप-5 लिस्ट से रोहित शर्मा गायब

    क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! T20 वर्ल्ड कप से पहले कोलंबो स्टेडियम हुआ अपग्रेड, पुरानी कमी खत्म

    • By admin
    • January 29, 2026
    • 1 views
    क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! T20 वर्ल्ड कप से पहले कोलंबो स्टेडियम हुआ अपग्रेड, पुरानी कमी खत्म

    ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम में बदलाव, सोफी मोलिनेक्स नई कप्तान, भारत के खिलाफ पहले मैच से जिम्मेदारी

    • By admin
    • January 29, 2026
    • 0 views
    ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम में बदलाव, सोफी मोलिनेक्स नई कप्तान, भारत के खिलाफ पहले मैच से जिम्मेदारी

    ऑस्ट्रेलियन ओपन: एरिना सबालेंका ने फाइनल में बनाई जगह, स्वितोलिना को मात

    • By admin
    • January 29, 2026
    • 0 views
    ऑस्ट्रेलियन ओपन: एरिना सबालेंका ने फाइनल में बनाई जगह, स्वितोलिना को मात

    T20 में भारतीय बल्लेबाजों का रिकॉर्ड: 40 मैचों में टीम ऑलआउट केवल 4 बार

    • By admin
    • January 29, 2026
    • 0 views
    T20 में भारतीय बल्लेबाजों का रिकॉर्ड: 40 मैचों में टीम ऑलआउट केवल 4 बार