प्रदेश में 6703 करोड़ रुपए से तैयार किए गए आय के नए स्रोत, रोजगार सृजन का बन रहा बेहतर माहौल

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों को मिल रही प्राथमिकता

मनरेगा के जरिए मजबूत हुआ ग्रामीण रोजगार, योगी सरकार में बन रहे रिकॉर्ड

लखनऊ
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में रोजगार सृजन को लेकर सकारात्मक और ठोस परिणाम सामने आ रहे हैं। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक 48 लाख से अधिक परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। इनमें 31 प्रतिशत से अधिक परिवार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग से हैं, जो सामाजिक समावेशन और समान अवसर की दिशा में योगी सरकार के प्रयासों और प्राथमिकता को दर्शाता है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में मनरेगा के तहत 97 प्रतिशत से अधिक श्रमिकों को समय पर भुगतान किया जा चुका है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में भरोसा बढ़ा है और श्रमिकों को उनकी मेहनत का पूरा और पारदर्शी लाभ मिल रहा है। योगी सरकार ने 6703 करोड़ रुपए की धनराशि व्यय की है, जिससे गांवों में आय के नए स्रोत तैयार हुए हैं।

अनुसूचित जाति-जनजाति के परिवारों को मनरेगा में विशेष प्राथमिकता
योगी सरकार की प्राथमिकता है कि लोगों को रोजगार के साथ सम्मान भी मिले। इसी सोच के तहत अनुसूचित जाति-जनजाति के परिवारों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। इससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है, बल्कि पलायन पर भी प्रभावी रोक लगी है।

उत्तर प्रदेश में समावेशी विकास और मजबूत ग्रामीण अर्थव्यवस्था
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में रोजगार सृजन का बेहतर माहौल बन रहा है। मनरेगा के जरिए गांवों में विकास कार्यों को गति मिल रही है और लाखों परिवार आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं। यह मॉडल उत्तर प्रदेश में समावेशी विकास और मजबूत ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर पेश कर रहा है।

admin

Related Posts

यूपी में 2017 से पहले गो तस्करी थी आम, योगी सरकार ने बंद किए अवैध बूचड़खाने

2017 से पहले यूपी में होती थी गो तस्करी, योगी सरकार ने बंद किए अवैध बूचड़खाने प्रदेश की साढ़े सात हजार गोशालाओं में 12,58,000 गोवंश का संरक्षण: श्याम बिहारी प्रदेश…

जातिगत गणना और मकानों का सूचीकरण, यूपी जनगणना 2027 के लिए 6 लाख कर्मचारियों की लगेगी ड्यूटी

पटना उत्तर प्रदेश में जल्द ही जनगणना शुरू होने जा रही हैं. इस बार जनगणना पूरी तरह से डिजिटल तरीके से की जाएगी. जनगणना अधिकारी घर-घर जाकर गणना करेंगे. उत्तर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में बड़ा उलटफेर, बोस्निया ने इटली को रौंदा, 11 जून से शुरू होगा खिताबी संग्राम

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 1 views
वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में बड़ा उलटफेर, बोस्निया ने इटली को रौंदा, 11 जून से शुरू होगा खिताबी संग्राम

कौन है कूपर कोनोली जिसने पहली ही बार में लूटा आईपीएल, 72 रनों की नाबाद पारी से पंजाब किंग्स को दिलाई जादुई जीत

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कौन है कूपर कोनोली जिसने पहली ही बार में लूटा आईपीएल, 72 रनों की नाबाद पारी से पंजाब किंग्स को दिलाई जादुई जीत

जेनिका में इटली का ‘महाविनाश’, रेड कार्ड और पेनल्टी शूटआउट ने छीना वर्ल्ड कप का टिकट, गट्टूसो के भविष्य पर संकट

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
जेनिका में इटली का ‘महाविनाश’, रेड कार्ड और पेनल्टी शूटआउट ने छीना वर्ल्ड कप का टिकट, गट्टूसो के भविष्य पर संकट

IPL 2026: चहल की मास्टर स्ट्राइक, वैशाख की धार और कोनोली का तूफान, पंजाब ने गुजरात को हराया

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 1 views
IPL 2026: चहल की मास्टर स्ट्राइक, वैशाख की धार और कोनोली का तूफान, पंजाब ने गुजरात को हराया

आरसीबी का विजय रथ जारी, हैदराबाद को रौंदने के बाद अब सीएसके से भिड़ंत, क्रुणाल ने बांधे तारीफों के पुल

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 3 views
आरसीबी का विजय रथ जारी, हैदराबाद को रौंदने के बाद अब सीएसके से भिड़ंत, क्रुणाल ने बांधे तारीफों के पुल

आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?