वैष्णो देवी धाम में नया नियम लागू: वीडियो रिकॉर्डिंग पर रोक, भक्त रहें सावधान

जम्मू कश्मीर

माता वैष्णो देवी को आदिशक्ति मां दुर्गा का एक प्रमुख स्वरूप माना जाता है। उनका प्राचीन मंदिर त्रिकुटा पर्वत की प्राकृतिक गुफा में स्थित है और हर साल बड़ी संख्या में भक्त दर्शन करने के लिए जम्मू कश्मीर आते हैं। मंदिर के भवन, गर्भगृह और पवित्र गुफा में फोटो और वीडियो बनाने की मनाही है। बावजूद इसके, कई लोग नियम तोड़कर वीडियो बनाने की कोशिश करते हैं। हाल ही में एक कंटेंट क्रिएटर युवती ने हिडन कैमरे का इस्तेमाल कर मंदिर के भवन की वीडियो बनाई और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) के सुरक्षा स्टाफ ने नया निर्देश जारी किया है।

नियम तोड़ने पर कड़ी सजा
सूत्रों के अनुसार, पुलिस और श्राइन बोर्ड का सुरक्षा स्टाफ मंदिर में तीन-परत सुरक्षा जांच कर रहा है। अगर कोई श्रद्धालु गुप्त कैमरा या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ मंदिर में पाया जाता है, तो उसे कड़ी सजा का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, कटरा से लेकर मंदिर तक हर श्रद्धालु की बारीकी से जांच की जाएगी।

मंदिर में वीडियो क्यों नहीं बन सकता?
मंदिर प्रशासन के मुताबिक, फोटो और वीडियो पर प्रतिबंध मंदिर की सुरक्षा, मर्यादा और श्रद्धालुओं की प्राइवेसी को ध्यान में रखकर लगाया गया है। यहां तक कि वीआईपी और वीवीआईपी श्रद्धालुओं को भी भवन के अंदर वीडियो या फोटो बनाने की अनुमति नहीं है।

युवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज
पिछले हफ्ते, व्यूज के लालच में एक कंटेंट क्रिएटर युवती ने अपने चश्मे में हिडन कैमरे से मंदिर के भवन की वीडियो बनाई और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद SMVDSB ने पुलिस में युवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। श्राइन बोर्ड और पुलिस अब लोगों को साफ चेतावनी दे रहे हैं कि मंदिर में नियम तोड़ना भारी पड़ सकता है। श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे मंदिर की पवित्रता और सुरक्षा का सम्मान करें और फोटो या वीडियो बनाने से बचें।

 

admin

Related Posts

लूला ने India AI Impact Summit को बताया ऐतिहासिक, कहा- डिजिटल युग में भारत की भूमिका अहम

नई दिल्ली ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने भारत के बाइनरी ज्ञान को सलाम करते हुए इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट की प्रशंसा की। गुरुवार को उन्होंने कहा कि…

AI क्रांति में भारत की बड़ी भूमिका, सैम ऑल्टमैन ने जताया भरोसा

नई दिल्ली ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने गुरुवार को कहा कि भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को अपनाने में असाधारण वृद्धि देखी जा रही है, और उन्होंने भारत को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 0 views
शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 1 views
भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 1 views
जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 1 views
जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 3 views
निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 2 views
उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा